फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में पुलिस ने बदमाशों को डकैती डालते रंगे हाथों पकड़ा, देखें तस्वीरें

Fri, 09 Dec 2016 03:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
डकैती - फोटो : amar ujala
लखनऊ में व्यवसाई के घर में बदमाशों की सूचना म‌िलने पर पुल‌िस उनके भागने से पहले पहुंच गई ‌फ‌िर शुरू हुआ लुका-छ‌िपी का खेल। पूरे इलाके को घेर कर पुल‌िस ने बदमाशों को पकड़ ल‌िया। सात में पांच बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। वहीं घटनास्थल से कुछ दूरी पर कुछ सामान भी बरामद हुआ है। यहां देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 8
डकैती - फोटो : amar ujala
मामला गोमतीनगर के एल्डिको ग्रीन इलाके का है। यहां रहने वाले व्यवसाई रणबीर कपूर किसी काम से बाहर गए थे। घर पर उनकी पत्नी बीना और बेटे अभिनव और विभोर थे।
विज्ञापन

3 of 8
डकैती - फोटो : amar ujala
रणबीर की पत्नी बीना अपने बच्चों के साथ उनके कमरे में सोई थीं। गुरुवार देर रात करीब तीन बजे सात बदमाश घर में घुसे। बदमाशों ने पहले मेन गेट का कुंडा तोड़ा।

4 of 8
डकैती - फोटो : amar ujala
इसके बाद रणबीर के बेडरूम में घुसकर लॉकर तोड़कर लाखों का माल पार किया। 4.20 पर परिजनों को आहट हुई तो जाग गए। इसी बीच अभिनव ने पुलिस कंट्रोल रूम 100 नंबर पर फोन करके सूचना दी साथ ही दोस्त आलोक सिंह को भी कॉल की।
विज्ञापन

5 of 8
डकैती
सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और सारे इलाके की नाकाबंदी कर दी। हूटर की आवाज सुनकर बदमाश भाग निकले। बदमाश रणबीर के घर से सटे भास्कर अग्रवाल के सर्वेंट क्वार्टर की छत पर कूदे। क्वार्टर में केयर टेकर ननकू पत्नी कमलेश और दो बच्चों के साथ सो रहा था। बदमाशों के कूदने से सीमेंट की चादर टूट गई। जिससे बदमाश जान बचाकर भागे। 
विज्ञापन

6 of 8
डकैती - फोटो : amar ujala
वहीं एक बदमाश निर्माणाधीन मकान में जा पहुंचा। वहां चार मजदूर सो रहे थे। पुलिस से बचने के लिए मजदूरों के बीच घुसकर सोने का नाटक करने लगा लेकिन पकड़ा गया।
विज्ञापन

7 of 8
डकैती - फोटो : amar ujala
एक और बदमाश गेट से कूद कर भाग रहा था लेकिन पूरी कॉलोनी में घेराबंदी थी जिससे बदमाश पकड़ा गया। इस तरह पुलिस ने एक-एक करके पांच बदमाश पकड़ लिए।
 
विज्ञापन

8 of 8
डकैती - फोटो : amar ujala
बदमाशों के पास से तमंचा और चापड़ मिला है। एल्डिको के सामने फन मॉल का जंगल है जहां से पुलिस को छह बैग, घर से उखाड़ा गया डीवीआर, जैकेट वगैरह बरामद हुए हैं। पुलिस बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें