लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के होटल मोमेंट में बृहस्पतिवार को प्रेमी युगल नैंसी (21) और राहुल (21) के शव मिलने के मामले की शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेमिका की हत्या गला दबाकर की गई है, लेकिन इससे पहले उसकी बेल्ट से पिटाई करने के साथ कांटे-चम्मच से उसे गोदा गया था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
lucknow murder and suicide
- फोटो : अमर उजाला
नैंसी के शरीर पर छोटे-बड़े मिलाकर 80 से अधिक चोट के निशान मिले। इसमें गले पर ही 30 से 40 चोट के निशान मिले। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेमी की मौत फांसी लगाने से हुई। एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, नैंसी के शरीर के दाहिने हिस्से पर और पीठ पर बेल्ट के चोट भी मिले हैं। गुस्से में राहुल ने नैंसी के सिर को दीवार में भी मारा था। कांटे-चम्मच से नैंसी पर अनगिनत वार किए थे।
विज्ञापन
3 of 6
lucknow murder and suicide
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले पर 30 से 40 चोट के छोटे बड़े निशान मिले हैं। नैंसी के होंठ और पेट पर भी कांटे-चम्मच से गोदने का निशान पाया गया है। इसके बाद गला और मुंह दबाकर मौत के घाट उतार दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नैंसी के मौत का कारण गला दबाना ही आया है। वहीं राहुल के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है। दोनों का विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
4 of 6
शव होटल से बाहर लाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि कृष्णानगर थाने के पीछे स्थित होटल मोमेंट के तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 310 में बृहस्पतिवार दोपहर प्रेमी युगल राहुल (21) और नैंसी (21) का शव मिला था। होटल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों का शव बरामद किया था। मौके पर पहुंचे दोनों के परिवारीजनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए।
विज्ञापन
5 of 6
lucknow murder and suicide
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, प्रेमी युगल बुधवार दोपहर घर से निकले थे। युवती के परिजनों ने बृहस्पतिवार देर रात को ही सरोजिनीनगर थाने में बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी। राहुल के पिता रामचंद्र लखनऊ पॉलीटेक्निक कॉलेज में प्रोफेसर हैं।
वहीं, नैंसी के पिता राजकुमार वर्मा सचिवालय के श्रम विभाग में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी भानुमति बीमा अस्पताल में कार्य करती हैं। परिवार सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र के चुंगी तिराहा स्थित बीमा अस्पताल परिसर में रहता है। दोनों के बीच चार साल से प्रेम प्रसंग था। इसकी जानकारी दोनों के परिवारों को थी।