फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन ही खराब हुई लखनऊ मेट्रो, बीच रास्ते में उतारे गए यात्री, तस्वीरें

Thu, 07 Sep 2017 10:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
लखनऊ में मेट्रो सेवा शुरू होने के अगले ही दिन आम लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ा। तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो को 50 मिनट के लिए रोक दिया गया। जिसके कारण यात्री ट्रेन में ही फंसे रहे। छह सितंबर से मेट्रो सेवा आम लोगों के लिए शुरू हो गई। आज सुबह छह बजे मेट्रो ट्रांसपोर्ट नगर से निकली और आलमबाग के पहले ही तकनीकी खराबी आने के कारण खड़ी हो गई। यात्री लगभग एक घंटे मेट्रो में फंसे रहे। उन्हें इमरजेंसी डोर खोलकर निकाला गया।

लखनऊ मेट्रो के एमडी कुमार केशव का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। इस दौरान स्क्रीन पर मेट्रो में तकनीकी दिक्कतें आने की सूचना दी जाती रही। खराब हुई मेट्रो को दूसरी ट्रेन से खिंचवाया गया। हालांकि, बाकी ट्रेनें चल रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
लखनऊ में छह सितंबर से मेट्रो सेवा आम लोगों के लिए शुरू हो गई लेकिन ट्रांसपोर्ट नगर से चली मेट्रो आलमबाग के पहले ही खराब हो गई।
विज्ञापन

3 of 4
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
लोगों को इमरजेंसी डोर खोल कर निकाला गया।
विज्ञापन

4 of 4
इस दौरान यात्रियों को लगातार सूचना दी जाती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें