फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मेट्रो स्टेशन पर हंगामा कर रहे सपाइयों पर लाठीचार्ज, कई घायल, तस्वीरें

Thu, 07 Sep 2017 10:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
1 of 7
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में मेट्रो की स्थापना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बधाई देने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन के बाहर चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के दौरान हंगामे पर सपाइयों पर पुलिस ने जमकर लाठियां चलाईं। इससे कई सपाई घायल हो गए और एक का सिर फट गया। पुलिस की कार्रवाई के विरोध में सपाइयों ने कानपुर रोड जाम कर दिया। इसके बाद पीएसी बुलाकर करीब 100 सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर सरोजनी नगर थाने ले जाया गया। बाद में सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

समाजवादी पार्टी के युवा प्रकोष्ठों के सैकड़ों कार्यकर्ता बुधवार सुबह ट्रांसपोर्टनगर मेट्रो स्टेशन पहुुंचे और हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान वे टिकट लेकर स्टेशन के अंदर दाखिल होने की कोशिश करने लगे। लेकिन स्टेशन पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। टिकट लेकर मेट्रो से यात्रा करने पर अडे़ सपाई जब नहीं माने तो अफसरों ने पुलिस को फोन कर दिया।

2 of 7
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
...और गरमा गया माहौल
 सूचना पर पहुंचे कृष्णानगर सीओ ने सपा कार्यकर्ताओं को शांतिभंग की आशंका के चलते मेट्रो में यात्रा करने से मना कर दिया। इसी को लेकर सपा कार्यकर्ता हंगामा करने लगे। इसकी खबर मिलते ही सपा नेता एवं विधान परिषद सदस्य  सुनील सिंह यादव व जयसिंह जयंत भी मौके पर पहुंच गए। इन दोनों नेताओं के पहुंचते ही माहौल गरमा गया और सपा कार्यकर्ता हंगामा करने लगे।

3 of 7
लखनऊ-कानपुर रोड जाम कर दिया
तीखी नोकझोंक के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ-कानपुर रोड जाम कर दिया। काफी समझाने के बाद भी जब सपाई रोड से नही हटे तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस की लाठी से जहां जय सिंह जयंत का सिर फट गया वहीं बथरा थाने पर तैनात महिला आरक्षी माला भी चोटिल हो गईं।

4 of 7
सपाइयों को गिरफ्तार कर दूसरी जगह भेजा गया।

5 of 7
किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
विज्ञापन

6 of 7
लाठीचार्ज से कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

7 of 7
इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं की पुलिस से बहस भी हुई।
Next
AU ऐप में पढ़ें