लखनऊ मेट्रो में निर्माण के दौरान शटरिंग गिरने से तीन लोग घायल हो गए। हादसा रविवार सुबह आठ बजकर नौ मिनट पर आलमबाग बस अड्डे के पास हुआ।
विज्ञापन
2 of 11
- फोटो : amar ujala
हादसे में शटरिंग के ऊपर काम कर रहा एक मजदूर सैकड़ों टन वजनी मलबे के साथ नीचे आ गिरा। इसी दौरान वहां से गुजर रहा एक ऑटो रिक्शा भी मलबे की चपेट में आ गया, जिसमें उसमें बैठे दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
3 of 11
- फोटो : amar ujala
हादसे से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
4 of 11
- फोटो : amar ujala
घटना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया और लखनऊ मेट्रो व पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
5 of 11
खनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एलएमआरसी) के वरिष्ठ प्रवक्ता अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल घटना की वजह का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
6 of 11
इस तरह का था वो स्ट्रक्चर जो कि टूट कर गिरा।
विज्ञापन
7 of 11
घटनास्थल पर मौजूद एसपी राजेश पांडेय के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर पिलर में कंक्रीट भरने का काम कर रहे थे।
8 of 11
हादसे में घायल हुए मजदूर को ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में रखा गया है। उसके पीठ, कंधे और सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
9 of 11
विशेषज्ञ कमेटी को जांच सौंप दी गई है। एलएमआरसी के मुताबिक जांच पूरी होने तक काम बंद रहेगा। इसके बाद ही काम शुरू करने पर फैसला होगा।
10 of 11
ये हुए घायल
सोहन लाल (24), मेट्रो का मजदूर, लखीमपुर खीरी
हितेश कुमार श्रीवास्तव, ऑटो ड्राइवर, भूसामंडी
मो. नुजैर, अमीनाबाद।