फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए कितना हो गया है लखनऊ मेट्रो का काम

विज्ञापन
1 of 10
आप यूपी में रहते हैं तो आपको यह तो मालूम ही होगा कि जल्द ही यहां से मेट्रो दौड़ेगी। लखनऊ के कई हिस्से मेट्रो के दायरे में आ जाएंगे। चलिए तस्वीरों में देखते हैं कि अब तक मेट्रो का कितना काम हो गया है। इससे आप को खुद अंदाजा हो जाएगा कि मेट्रो यहां पर कब से दौड़ने लगेगी।
विज्ञापन

देखिए कितना हो गया है लखनऊ मेट्रो का काम

2 of 10
लखनऊ मेट्रो 2016 के आखिर तक चलनी शुरू हो जाएगी। अभी कुछ दिनों पहले उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसका मॉडल लांच किया है।
विज्ञापन

देखिए कितना हो गया है लखनऊ मेट्रो का काम

3 of 10
लखनऊ मेट्रो को लेकर दिल्ली मेट्रो को विकसित करने वाले ई श्रीधरन ने अक्टूबर में लखनऊ में मेट्रो संचालन को लेकर बड़ा बयान दिया था यह बयान सरकार के दावे के विपरीत था।

देखिए कितना हो गया है लखनऊ मेट्रो का काम

4 of 10
उन्होंने कहा था कि अक्टूबर 2017 से पहले लखनऊ में मेट्रो नहीं चल सकती है। लेकिन सरकार का दावा है कि यह मेट्रो की शुरुआत 2016 अंत तक या 2017 के शुरुआत में हो सकती है।
विज्ञापन

देखिए कितना हो गया है लखनऊ मेट्रो का काम

5 of 10
अभी मेट्रो का काम अमौसी एयरपोर्ट की तरफ सबसे तेज हो रहा है। यहां पर खुदाई का काम पूरा हो चुका है उसके ऊपर ब्रिज बनाने और उसे विकसित करने का काम जारी है।
विज्ञापन

देखिए कितना हो गया है लखनऊ मेट्रो का काम

6 of 10
लखनऊ की मेट्रो प्रदेश सरकार की सबसे महात्वाकांक्षी परियोजना बनने जा रही है। अखिलेश सरकार का मकसद मेट्रो को अपने काम के रूप में पेश करना भी है।
विज्ञापन

देखिए कितना हो गया है लखनऊ मेट्रो का काम

7 of 10
मेट्रो का काम तेजी से हो इसलिए अखिलेश सरकार की पूरी कैबिनेट इस संबंध में आने वाली सभी रुकावटों को मिलजुल कर दूर करने की कोशिश कर रही है।

देखिए कितना हो गया है लखनऊ मेट्रो का काम

8 of 10
मेट्रो निर्माण के पहले चरण में ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक वर्ष 2016 तक मेट्रो रूट निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत मेट्रो रेल रूट का काम 28 अक्टूबर से शुरू होगा। ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक निर्माण कार्य को तीन चरणों में बांटा गया है।

देखिए कितना हो गया है लखनऊ मेट्रो का काम

9 of 10
अमौसी से चारबाग तक 261 पिलर पर मेट्रो दौड़ेगी। हालांकि अमौसी से ट्रांसपोर्ट नगर तक दूसरे चरण में काम होगा। ट्रांसपोर्ट नगर से कृष्णा नगर स्टेशन तक 68 पिलर बनेंगे।
विज्ञापन

देखिए कितना हो गया है लखनऊ मेट्रो का काम

10 of 10
कृष्णा नगर से सिंगार नगर तक 45, आलमबाग से आलमबाग बस स्टेशन तक 21, मवैया तक 20, दुर्गापूरी स्टेशन तक 36 पिलर बनेंगे। इसके बीच में मवैया रेलवे पुल के ऊपर स्पेशल स्पैन बनाया जाएगा। (सभी तस्वीरे- मनीष वर्मा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें