विजय रुपानी के मुख्यमंत्री चुने जाने की प्रक्र‌िया के दौरान बीजेपी नेता और लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा मौजूद रहे। (पीली सदरी में द‌िनेश शर्मा) सभी अटकलें खत्म करते हुए व‌िजय रुपानी को गुजरात का मुख्यमंत्री और नितिन पटेल को उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया।  जानकारी के मुताबिक विजय रुपानी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को होगा।  विजय गुजरात के 25वें सीएम होंगे और रविवार को महात्मा मंदिर में शपथ लेंगे।