फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामले में नया मोड़ : लखनऊ गर्ल ने दिखाए चोट के निशान, कहा- पीटते हुए 300 मीटर तक ले गया

Fri, 06 Aug 2021 03:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के कृष्णा नगर में युवती द्वारा एक कैब चालक को पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर लोग युवती को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। दबाव बढ़ता देख पुलिस ने आरोपी युवती प्रियदर्शनी नारायण उर्फ लक्ष्मी निवासी केसरी खेड़ा कॉलोनी के खिलाफ लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में युवती ने खुद वीडियो जारी कर कैब चालक पर खुद को पीटने का आरोप लगाया है। उसने अपने शरीर पर चोट के निशान दिखाए और खुद को बीमार बताया। उसने बताया कि कैब चालक ने उसको पीटा और मारते हुए 300 मीटर तक ले गया लेकिन पुलिस खड़ी देखती रही।

प्रियदर्शनी ने मंगलवार को वीडियो वायरल कर कहा कि घटना के वक्त जब वह सड़क पार कर रही थी, तब ट्रैफिक सिग्नल रेड था। मगर वाहन गुजर रहे थे। चालक ने जेब्रा लाइन पर आकर एकदम सामने कैब रोकी। जबकि उसे जेब्रा लाइन के पीछे कैब रोकनी थी। बाल-बाल बचने पर जब चालक बहस करने लगा। इस पर मैंने चालक को पीटा। सीसीटीवी फुटेज से इसकी पुष्टि की जा सकती है। प्रियदर्शनी का कहना है कि पुलिस ने मुझ पर लूट का मुकदमा दर्ज किया है। कोई बताए कि मैंने क्या लूटा। किसी फुटेज में मैं लूट करती दिखी?
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : amar ujala
प्रियदर्शनी ने इंस्ट्राग्राम पर लिखा है- सब लोग मुझे ही ब्लेम कर रहे हैं कि मैंने उसे क्यों मारा। कोई भी मेरी बात नहीं सुनना चाहता। मैं लगभग रोड क्रॉस कर चुकी थी, तब सिग्नल रेड था। तभी ड्राइवर ने मुझे अपनी कार से टक्कर मार दी। मैं भगवान की कृपा से बच गई। वह अपनी गलती नहीं मान रहा था और मुझसे बहस कर रहा था। इसीलिए मैंने उसे तमाचा मारा।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : amar ujala
प्रियदर्शनी ने कहा कि अगर किसी को लगता है कि मैंने कानून हाथ में लिया तो मैं माफी मांगती हूं। लेकिन चुप रहने के बजाय मैं इन एंटी सोशल एलीमेंट्स को जवाब देना ज्यादा बेहतर मानती हूं। उसने कहा- कुछ लोग मुझे फेक फेमनिस्ट और न जाने क्या बता रहे हैं। यह कम से कम, मरने और उसके बाद कैंडल मार्च निकलवाने से तो बढ़िया ही है।

4 of 8
- फोटो : amar ujala
कैब चालक को ही हवालात में डालने और फिर कोतवाली पहुंचे चालक के दो भाइयों को भी बंद करके शांतिभंग में तीनों पर कार्रवाई करने के बाद कैब छोड़ने के नाम पर दस हजार रुपये वसूलने के मामले की शुरुआती जांच में कई पुलिसकर्मी दोषी पाए गए हैं। पुलिस कमिश्नर ने जांच रिपोर्ट मिलने पर इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : amar ujala
दरअसल, कैब चालक की पिटाई का वीडियो इंटरनेट पर वायरल  होने पर लोगों ने प्रियदर्शनी के खिलाफ ट्विटर पर अभियान छेड़ दिया था। हैशटैग के साथ अरेस्ट लखनऊ गर्ल ट्रेड करने लगा। इंटरनेट मीडिया पर लोग युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी हस्तक्षेप करते हुए यूपी पुलिस को ट्वीट कर निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की थी। इस पर कैब चालक की तहरीर पर सोमवार को कृष्णानगर कोतवाली में आरोपी प्रियदर्शनी नारायण उर्फ लक्ष्मी निवासी केसरी खेड़ा कॉलोनी के खिलाफ लूट समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। डीसीपी (सेंट्रल) ख्याति गर्ग का कहना है कि एसीपी आलमबाग से प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मांगी है। जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

7 of 8
सीसीटीवी का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
इस मामले में पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर का कहना है कि पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों की रिपोर्ट कृष्णानगर इंस्पेक्टर ने एसीपी आलमबाग व एडीसीपी (मध्य) को सौंपी है। इसमें कोतवाली में नाइट ड्यूटी पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों को दोषी पाया गया है। रिपोर्ट आने पर इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

8 of 8
वायरल वीडियो में हंगामा करती युवती - फोटो : अमर उजाला
प्रियदर्शिनी का दो साल पुराना एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह पड़ोसियों से झगड़ा करते हुए दिख रही है। वीडियो में दिख रहा है कि प्रियदर्शिनी के पड़ोसी ने अपने गेट को ब्लैंक कलर से पेंट किया था, जिस पर प्रियदर्शिनी ने हंगामा कर दिया। प्रियदर्शिनी काले रंग पर लड़ रही है और रंग बदलने को कहती है। वीडियो में प्रियदर्शिनी पुलिसकर्मी से कहती हैं कि इसने जो काला पेंट करा रखा है, उसे एंटी ब्लैक पेंट कराए, क्योंकि यहां इंटरनेशनल ड्रोन उड़ते हैं, इससे पूरे कॉलोनी को खतरा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें