फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ से संचालित हो रही थी राज कुंद्रा के काले कारोबार से जुड़ी वेबसाइट, अमेरिका में हुआ था रजिस्ट्रेशन

Sun, 01 Aug 2021 04:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी, राजकुंद्रा - फोटो : Insatagram- @rajkundra9
अश्लील फिल्म बनाने के मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का कानपुर के बाद अब लखनऊ कनेक्शन भी सामने आया है। कुंद्रा के काले कारोबार से जुड़ी एक वेबसाइट जिसका रजिस्ट्रेशन अमेरिका में हुए था, उसे लखनऊ से संचालित किया जा रहा था।

क्राइम ब्रांच मुंबई की टीम इसकी तसदीक कर रही है। पुख्ता सुबूत मिलते ही लखनऊ में उक्त वेबसाइट से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस सूत्रों का यह भी दावा है कि लखनऊ में कुंद्रा से जुड़े बैंक खातों का भी पता चला है। इनमें हर दिन लाखों की लेन-देन होती थी। कुंद्रा के लखनऊ कनेक्शन के बारे में पूछे जाने पर लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने बताया कि उनके संज्ञान में यह बात नहीं आई है और न ही मुंबई पुलिस ने अभी तक संपर्क किया है।

बता दें कि पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा सलाखों के पीछे हैं। राज कुंद्रा और उनके दोस्त रयान थोर्पे को पिछले महीने ही मुंबई की क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : इंस्टाग्राम
राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने का आरोप है। हालांकि शिल्पा और राज का बार बार यही कहना है कि वो इरोटिक फिल्में बनाते थे जो की पोर्न नहीं है। वहीं दूसरी तरफ गिरफ्तारी के बाद से एक के बाद एक जबरदस्त खुलासे हो रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : Instagram
पुलिस ने दो एप से जब्त कीं 51 अश्लील फिल्में
हाल ही में खबर सामने आई है कि मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा के दो एप से 51 अश्लील फिल्मों को जब्त किया है। रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में सरकारी वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया है कि पुलिस ने करीब 51 अश्लील फिल्मों को जब्त किया है। ये फिल्में राज के दो एप से बरामद हुईं हैं। सरकारी वकील अरुणा पई ने कोर्ट में कहा है कि हॉटशॉट एप से 51 अश्लील और आपत्तिजनक फिल्में जब्त की गईं हैं। वकील ने कहा है कि उन फिल्मों के तार सीधे राज कुंद्रा से जुड़े हैं।

4 of 5
- फोटो : PTI
वकील अरुणा पई ने वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए न्यायमूर्ति अजय गडकरी की पीठ को बताया कि राज कुंद्रा और रयान थोर्पे पर अश्लील कंटेंट स्ट्रीम करने का आरोप है। साथ ही पुलिस ने फोन और स्टोरेज डिवाइस से कंटेंट भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा अरुणा पई ने ये भी कहा कि अश्लील वीडियो और कंटेंट के अलावा भुगतान राशि और इससे जुड़ी कई जानकारियां पुलिस के हाथ लगी है। बता दें कि राज कुंद्रा और रयान थोर्पे को क्राइम ब्रांच ने भारतीय दंड संहित की धारा 420 (धोखाधड़ी) 34 (कॉमन इंटेशन) 292 और 293 (अश्लीलता और अभद्रता) के अलावा इन्फॉरमेंशन एक्ट की संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें