फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार, शादी-शक और कत्ल: 5 साल पहले गर्भपात, इसलिए पत्नी संग बहन को भी मारा; डबल मर्डर और सुसाइड की पूरी कहानी

Sat, 22 Aug 2026 11:42 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के डबल मर्डर और सुसाइड केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। मानस, उसकी पत्नी दिव्या और बहन तूलिका के शव का शुक्रवार को डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। दिव्या, तूलिका के सिर में गोली फंसी मिली। मानस के सिर से गोली आरपार हो गई थी। जांच में यह भी सामने आया है कि गर्भपात के बाद मानस और दिव्या के रिश्तों में खटास आई थी। गर्भपात के बाद से दोनों गुमसुम रहने लगे थे। माता-पिता की मौत से मानस की बहन तूलिका अवसाद में चली गई थी।
विज्ञापन
1 of 23
Lucknow double murder suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लखनऊ में हुए तिहरे हत्याकांड और आत्महत्या मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। प्रारंभिक जांचों से पता चला है कि यह गंभीर घटना पारिवारिक कलह और वित्तीय विवादों का परिणाम थी। घटना में मारे गए मानस, उसकी पत्नी दिव्या और बहन तूलिका के शवों का डॉक्टरों के पैनल द्वारा विस्तृत पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, दिव्या और तूलिका के सिर में गोली फंसी पाई गई, जबकि मानस के सिर से गोली आरपार हो गई थी। दिव्या के चेहरे और सिर पर चोट के छह निशान भी मिले हैं, जो घटना की गंभीरता को दर्शाते हैं।

सूत्रों के अनुसार, 18 अगस्त को पारिवारिक न्यायालय में तलाक के मामले में सुनवाई के दौरान मानस और दिव्या के बीच गुजारा भत्ता (एलिमनी) को लेकर तीखी बहस हुई थी। इस विवाद से मानस इतना आहत हुआ कि उसने अपनी पत्नी और बहन की हत्या कर खुदकुशी करने की योजना बनाई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मानस ने इस भयानक घटना को अंजाम देने के लिए दो असलहे खरीदे थे।
 
विज्ञापन

2 of 23
तूलिका, दिव्या और मानस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस इस मामले की तह तक जाने के लिए दोनों पक्षों के वकीलों से संपर्क साध रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि 18 अगस्त को कोर्ट परिसर में ऐसी कौन सी घटना हुई, जिसके चलते मानस ने यह कदम उठाया। पुलिस कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी बारीकी से जांच कर रही है ताकि दंपती के बीच हुई किसी भी प्रकार की कहासुनी या घटना का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

3 of 23
लखनऊ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
दिव्या के बहनोई भरत यादव ने उसका शव ले जाकर बैकुंठ धाम पर अंतिम संस्कार किया, जहां सतीश चंद्र मिश्र ने अपनी बेटी को मुखाग्नि दी। वहीं, मानस और तूलिका के शवों के पोस्टमार्टम में देरी को लेकर परिजनों ने हंगामा किया, जिसे पुलिस ने हस्तक्षेप कर शांत कराया। शाम को मानस के मामा अवधेश को शव सौंपे गए, जिन्होंने देर शाम अंतिम संस्कार किया। इस दुखद घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों पक्षों के रिश्तेदार एक-दूसरे से दूरी बनाए हुए थे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

4 of 23
लखनऊ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
दोनों पक्षों के वकीलों से पुलिस ने किया संपर्क
दिव्या ने पारिवारिक न्यायालय में वाद दायर किया था। 18 अगस्त को कोर्ट में सुनवाई थी। पुलिस पता लगा रही है कि आखिर 18 तारीख को ऐसा क्या हुआ, जिसके बाद से मानस ने यह कदम उठाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के वकीलों से संपर्क किया है। जानकारी जुटाई जा रही है कि कोर्ट परिसर में दंपती के बीच कहासुनी तो नहीं हुई थी। पुलिस कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।
 
विज्ञापन

5 of 23
तूलिका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
तूलिका को अकेला नहीं छोड़ना चाहता था मानस
रिश्तेदारों ने बताया कि मानस बहन से बहुत प्रेम करता था। तूलिका की तबीयत बिगड़ने के बाद वह उसका पूरा ध्यान रखता था। आरोप है कि दिव्या चाहती थी कि मानस उसके साथ अकेले रहे। उधर, मानस बहन को अकेला नहीं छोड़ना चाहता था।

 
विज्ञापन

6 of 23
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
दिव्या की बहन प्रज्ञा का आरोप है कि मानस उसे प्रताड़ित करता था। फैमिली कोर्ट में काउंसलर के साथ भी उसकी झड़प हुई थी। शादी के अगले ही दिन मानस ने लिस्ट तैयार कर दिव्या से आधा घर खर्च उठाने की शर्त रखी थी। बीते एक साल से दिव्या घर का खर्च नहीं उठा रही थी। मानस के नजर में ये धोखाधड़ी हो सकती है।

 
विज्ञापन

7 of 23
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
गर्भपात के बाद आई थी मानस और दिव्या के रिश्तों में खटास
पहले प्यार फिर शादी। हुसड़िया निवासी बैंक अफसर मानस और उनकी पत्नी दिव्या की जिंदगी में सबकुछ अच्छा चल रहा था। दोनों अपने सपने पूरे करने में लगे थे। पांच साल पहले घर में किलकारी गूंजने वाली थी।
 

8 of 23
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
दिव्या गर्भ से थीं। परिवार नए मेहमान का इंतजार कर रहा था। इसी बीच अचानक गर्भपात हो जाने से न केवल दिव्या बल्कि मानस को भी काफी ठेस लगी। दोनों गुमसुम रहने लगे और फिर धीरे-धीरे उनके रिश्ते में खटास पैदा हो गई। 

 

9 of 23
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
आपसी तनाव बढ़ने पर मानस ने बृहस्पतिवार को पत्नी के साथ बहन तूलिका की गोली मारकर हत्या करने के बाद जान दे दी। मानस के मामा गणेशगंज निवासी अवधेश शुक्ला ने बताया कि गर्भपात होने से पति-पत्नी दुखी थे। इसी बीच मानस के पिता आरके बाजपेयी का वर्ष 2018 में निधन हो गया। फिर वर्ष 2022 में मां अंजू की भी बीमारी से मौत हो गई। 

 

10 of 23
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
माता-पिता की मौत का तूलिका पर गहरा असर पड़ा और वह अवसाद में चली गईं। उनका नूर मंजिल में इलाज चल रहा था। मानस के पिता पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत थे। मामा ने बताया कि मानस मानसिक रोगी नहीं था। उसने पढ़ाई में टॉप किया था। वर्ष 2015 में उसे नौकरी मिल गई थी।

 

11 of 23
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
कई बार कराया था पति-पत्नी में समझौता 
अवधेश शुक्ला ने बताया कि मानस और दिव्या में कई बार विवाद हुआ था। मामला बढ़ने पर मानस उन्हें बुलाता था। उन्होंने कई बार दोनों में सुलह समझौता कराया। इस बीच दोनों में अहम का टकराव होने लगा। दोनों अकसर कई दिन तक बात नहीं करते थे।

12 of 23
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
मानस के मामा ने बताया कि दिव्या भी ज्यादातर मायके में रहने लगी। दिव्या के कोर्ट में वाद दाखिल कर तलाक की अर्जी देने, स्त्री धन और एक करोड़ रुपये हर्जाना मांगने के बाद से दोनों में बातचीत बंद हो गई। 19 अगस्त को अवधेश ने मानस से फोन पर बात की थी। तब वह बिल्कुल सामान्य था।
 

13 of 23
दिव्या की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पत्नी पर करने लगा था शक
दिव्या ने दूरी बनाई तो मानस उस पर शक करने लगा था। परिजनों का आरोप है कि वह अक्सर दिव्या की रेकी करता था। वह कहां जा रही है, किससे मिल रही है, इसकी निगरानी रख रहा था। पुलिस ने मानस के चालक से पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि उसने कई अहम जानकारियां दी हैं। पुलिस दिव्या की बहन प्रज्ञा और बहनोई भरत के भी बयान दर्ज करेगी। डीसीपी का कहना है कि अभी तक दोनों पक्षों से कोई तहरीर नहीं मिली है।

 

14 of 23
मानस की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
छोड़ गया करोड़ों की संपत्ति 
मानस का मकान हुसड़िया चौराहे पर है। इसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। परिवार में दूसरा कोई नहीं बचा है। ऐसे में पुलिस ने मकान सील कर दिया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा रहा। हर कोई यही कह रहा था कि मानस बेहद शांत स्वभाव का था। ऐसे में अचानक क्या हो गया कि उसने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। रिश्तेदारों ने बताया कि तूलिका ने स्नातक की पढ़ाई की थी।
 

15 of 23
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यह है पूरा मामला
लखनऊ में पति-पत्नी के बीच कलह ने बृहस्पतिवार को एक पूरा परिवार खत्म कर दिया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ऑडिट विभाग में कार्यरत पति ने आईसीआईसीआई बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर पत्नी की बैंक के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर में बहन की हत्या कर खुद भी गोली मारकर जान दे दी। तीनों घटनाएं 30 मिनट के भीतर हुई। पति-पत्नी के बीच जनवरी से तलाक का केस चल रहा था।

16 of 23
बैंक में जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हुसड़िया चौराहा निवासी मानस बाजपेयी (38) ने दिव्या मिश्रा (35) से वर्ष 2017 में प्रेम विवाह किया था। मानस के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। मानसिक रूप से कमजोर छोटी बहन तूलिका (28) मानस के साथ रहती थी। उसका इलाज चल रहा था। मानस और दिव्या के बीच दो साल से विवाद चल रहा था। इस कारण दिव्या आलमबाग के स्नेह नगर स्थित अपने मायके में रहने लगी।

 

17 of 23
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि मानस बृहस्पतिवार दोपहर ऑटो से गोमतीनगर के मिठाई वाला चौराहा के पास स्थित आईसीआईसीआई बैंक के बाहर पहुंचा। उसी समय काम से बाहर गई दिव्या बैंक पहुंचीं। कार से उतरते ही मानस ने दिव्या के सिर पर गोली मार दी। इसके बाद मानस ऑटो से घर पहुंचा और कमरा भीतर से बंद कर तूलिका की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद भी गोली मारकर जान दे दी। दिव्या के माथे और मानस व तूलिका की कनपटी पर गोली लगी थी।

18 of 23
वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
हत्या के बाद स्टेटस लगाया...
अब खुद और बहन को मारना होगा

मानस ने पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया। लिखा, आज मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया। अब मुझे खुद और बहन को मारना होगा...। 

 

19 of 23
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घर से दो पिस्तौल व एक तमंचा मिला
स्टेटस पढ़ने के बाद रिश्तेदारों को घटना की जानकारी हुई। वे मानस के घर पहुंचे तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। कई बार आवाज लगाने के बाद भी मानस ने जवाब नहीं दिया तो रिश्तेदार दरवाजा तोड़कर भीतर गए। कमरे में बेड पर मानस और तूलिका के शव पड़े थे। मानस के शव के पास दो पिस्तौल और एक तमंचा मिला।

 

20 of 23
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रिश्तेदारों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। मानस ने हत्या व आत्महत्या में किस असलहे का इस्तेमाल किया था, इसके बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस जांच कर रही है कि मानस के पास तीनों असलहे कहां से आए। एडीसीपी पूर्वी ने बताया कि मानस के पास शस्त्र लाइसेंस नहीं था। 

 

21 of 23
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मार्च में मानस ने साथ में रहने की दी थी अर्जी
पुलिस आयुक्त तरुण गाबा के मुताबिक पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। मानस ने अचानक ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका पता लगाया जा रहा है। दिव्या ने इसी साल जनवरी में तलाक की अर्जी दी थी। उसने स्त्री धन और एक करोड़ रुपये हर्जाने के लिए भी पारिवारिक न्यायालय में अर्जी दी थी।

22 of 23
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मामले में बीते 18 अगस्त को कोर्ट में सुनवाई थी। रिश्तेदारों ने बताया कि मानस पत्नी पर शक करता था लेकिन तलाक नहीं चाहता था। वह पत्नी के साथ रहना चाहता था। इसी बात पर दोनों में कई बार झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन

23 of 23
आरोपी मानस और पत्नी दिव्या। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
कुछ माह पहले मानस पत्नी से मिलने बैंक गया था, जहां दोनों में जमकर विवाद हुआ था। बैंककर्मियों ने बीचबचाव कर दोनों को शांत कराया था। मानस ने इसी साल मार्च में पत्नी के साथ रहने की न्यायालय में अर्जी भी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें