फेसबुक पर मिले पाकिस्तानी प्रेमी से प्यार निभाने के लिए लखनऊ के गौरव ने अपना लिंग परिवर्तन करवा लिया। तस्वीरों में देखिए गौरव कैसे बना आशना...
विज्ञापन
'मां ने लड़की तलाशनी शुरू की तो मैंने लड़की बनने का फैसला लिया'
2 of 9
लखनऊ घराने का कथक डांसर गौरव की दोस्ती करीब पांच साल पहले फेसबुक पर पाकिस्तान के रिजवान से हुई।
विज्ञापन
'मां ने लड़की तलाशनी शुरू की तो मैंने लड़की बनने का फैसला लिया'
3 of 9
फेसबुक और सोशल मीडिया पर हुई बातचीत के बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। 5 मार्च 2012 को रिजवान ने गौरव को फोन करके अपने प्यार का इजहार किया।
'मां ने लड़की तलाशनी शुरू की तो मैंने लड़की बनने का फैसला लिया'
4 of 9
रिजवान ने फोन करके कहा कि गौरव, मैं तुमसे निकाह करना चाहता हूं। गौरव बताते हैं कि मुझे भी रिजवान से इश्क हो गया था।
विज्ञापन
'मां ने लड़की तलाशनी शुरू की तो मैंने लड़की बनने का फैसला लिया'
5 of 9
गौरव कहते हैं कि हमारा रिश्ता जिस्मानी नहीं, रुहानी था, जिसे ज्यादातर लोग नहीं समझ पाते। वे हमें ‘गे’ कहेंगे। इधर, मेरी शादी के लिए मम्मी ने लड़की तलाशनी शुरू कर दी। मुझे लग रहा था जब किसी को रुह दे चुका हूं तो शरीर देना मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन
'मां ने लड़की तलाशनी शुरू की तो मैंने लड़की बनने का फैसला लिया'
6 of 9
इस अजीब सी कैफियत के बीच एक दिन मैंने उनसे इस मुश्किल का हल पूछा। वो बोले हममें से एक अपना वजूद छोड़ के लड़की हो सकता है। सुनकर अजीब सा लगा पर अब मेरा ज्यादातर वक्त इंटरनेट पर सेक्स चेंज से संबंधित आर्टिकल पर गुजरने लगा।
विज्ञापन
'मां ने लड़की तलाशनी शुरू की तो मैंने लड़की बनने का फैसला लिया'
7 of 9
गौरव को आशना बनाने वाले मुंबई के सर्जन डॉ. मिथिलेश मित्रा कहते हैं कि लिंग परिवर्तन के प्रोसेस को मेडिकल साइंस में ‘जेंडर रिआइसनमेंट सर्जरी’ कहा जाता है। ऐसे ऑपरेशन आसान नहीं होते, क्योंकि इंसान जिस रूप में पैदा होता है, उसमें संतुष्ट होता है। कुछ ही लोग ऐसे होते हैं जो अपने शरीर से खुश नहीं होते। मेडिकल साइंस इतनी एडवांस हो चुकी है कि ऐसे लोगों का ऑपरेशन कर सेक्स चेंज किया जा सकता है।
'मां ने लड़की तलाशनी शुरू की तो मैंने लड़की बनने का फैसला लिया'
8 of 9
गौरव न केवल कथक के बेहतरीन डांसर हैं, बल्कि इस पर कई किताबें भी लिख चुके हैं। वे लखनऊ के कथक घराने पर रिसर्च की तैयारी में थे। यह और बात है कि जिंदगी में आए इस नए मोड़ ने उनकी इस योजना को फिलहाल विराम दे दिया है।
'मां ने लड़की तलाशनी शुरू की तो मैंने लड़की बनने का फैसला लिया'
9 of 9
वहीं गौरव के पाकिस्तानी प्रेमी रिजवान वजीर आबरू कहते हैं कि मैं मार्च में भारत आऊंगा, कोशिश करूंगा लखनऊ की उस पाक जमीन को चूम सकूं जहां मेरा महबूब पैदा और बड़ा हुआ है।