फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जिगर के टुकड़े की मौत... मां को न दी हृदय विदारक घटना की जानकारी; पिता दान करना चाहते थे अतुल की आंखें

Sun, 21 Sep 2025 09:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के गुडंबा इलाके में स्कूटी सवार साइबर कैफे संचालक की सोने की चेन बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट ली। कैफे संचालक ने पीछा किया तो बदमाशों ने उसकी स्कूटी को लात मार दी, जिससे वह सड़क किनारे खड़े डाले में जा घुसे। सिर पर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 10
Lucknow atul jain death case - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में कैफे संचालक अतुल कुमार जैन की मौत की खबर घटना के बाद से लेकर शाम तक उनकी मां कमला देवी से छुपाकर रखी गई थी। परिवार के लोग उन्हें इस हृदय विदारक घटना की सूचना देने से डर रहे थे।

सुबह छह बजे घर से निकले अतुल के बारे में मां कमला देवी बार-बार पति और छोटे बेटे आशीष से सवाल कर रही थीं। हर कोई उनके सवाल का गोलमोल जवाब दे रहा था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मोहल्ले वालों की भीड़ घर के बाहर एकत्र होने लगी तो वह घबरा उठीं। 
विज्ञापन

2 of 10
अतुल का शव देख रोते-बिलखते परिजन व घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाम करीब चार बजे अतुल का शव घर पहुंचा। बड़े बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां कमला देवी दहाड़े मारकर बेसुध हो गईं। वहीं, पिता वीरेंद्र कुमार जैन भी बेटे का शव देखते ही फूट-फूटकर रो पड़े। छोटे भाई और दो बड़ी बहनों ने किसी तरह बुजुर्ग माता-पिता को संभाला। इसके बाद अतुल का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

3 of 10
अतुल जैन का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता दान करना चाहते थे बेटे की आंख
वीरेंद्र बेटे अतुल की आंख दान करना चाहते थे। पोस्टमार्टम के बाद जब उनका शव घर पहुंचा तो रिश्तेदारों ने बताया कि सिर व आंख के पास अतुल को गंभीर चोट लगी है। ऐसे में उनकी आंख दान नहीं की जा सकती है।

4 of 10
अतुल जैन की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पर्यावरण प्रेमी थे अतुल, कॉलोनी में लगवाए थे कई पेड़
अतुल मिलनसार स्वभाव के थे। पूरे मोहल्ले में हर कोई उन्हें सम्मान देता था। मोहल्ले के निवासी मार्कंडेय ने बताया कि अतुल पर्यावरण प्रेमी थे। उन्होंने कॉलोनी में काफी पेड़ लगवाए थे। सुबह जब उनकी मौत की खबर मिली तो पल भर के लिए यकीन नहीं हुआ। उनकी अंतिम यात्रा में पूरा मोहल्ला उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

5 of 10
अतुल के घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्कूटी सवार साइबर कैफे संचालक की मौत
लखनऊ के गुडंबा के सेक्टर-जी इलाके में शनिवार सुबह बदमाशों ने पीछा कर रहे साइबर कैफे संचालक अतुल कुमार जैन (42) की स्कूटी पर लात मार दी। इससे वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डाले में जा घुसे। सिर पर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

6 of 10
अतुल के घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चर्चा है कि अतुल चेन लूटे जाने पर बदमाशों का पीछा कर रहे थे। पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर सड़क हादसे में मौत का केस दर्ज किया है। अतुल गुडंबा के जानकीपुरम गार्डन में रहते थे। सुबह करीब छह बजे अतुल स्कूटी से एक परिचित को जिम छोड़ने 60 फिटा रोड तक स्कूटी से गए थे। 
विज्ञापन

7 of 10
अतुल के घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई आशीष कुमार जैन के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लौटते वक्त सेक्टर जी चौराहा नंबर-4 के पास बाइक सवार दो बदमाश अतुल की तीन तोले की चेन लूटकर भागने लगे। इस पर उन्होंने शोर मचाते हुए पीछा किया। खुद को फंसता देख बदमाशों ने अतुल की स्कूटी में लात मार दी। इससे वह सड़क किनारे खड़े डाले में जा घुसे, जबकि उनकी स्कूटी घिसटते हुए 50 फीट दूर चौराहे तक पहुंच गई।

8 of 10
अतुल का शव देख रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिर पर चोट लगने से अतुल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची गुडंबा पुलिस ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। अतुल ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेष कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि लूट की चर्चा की जांच की जा रही है।

9 of 10
अतुल का शव देख रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चाचा बोले- फुटेज से लूट का पता चला, नई तहरीर देंगे
अतुल के चाचा सुशांत गोल्फ सिटी निवासी आलोक जैन का कहना है कि परिवार को सबसे पहले सड़क हादसे में अतुल की मौत की सूचना मिली थी। इसी आधार पर तहरीर दी गई थी। बाद में सीसीटीवी फुटेज देखने पर चेन लूट का पता चला। अब नई तहरीर दी जाएगी। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह का कहना है कि जांच में पता चला है कि अतुल की मौत खड़े डाले में टकराने से हुई थी। परिजनों ने जो आरोप लगाया है, उसकी जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

10 of 10
अतुल जैन की फाइल फोटो और बिलखती मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस का दावा, फुटेज में चेन लूट की नहीं हुई पुष्टि
एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी है। किसी भी फुटेज में अतुल के साथ चेन लूट होते हुए नजर नहीं आई है। 50 सेकंड की वायरल हुई फुटेज में सबसे पहले बाइक सवार दो लोग तेजी से जाते दिखे हैं। इसके बाद स्कूटी सवार अतुल कुमार जैन डाले से टकराते दिख रहे हैं। एसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से उनकी मौत होने की पुष्टि हुई है। उनके गले पर खरोंच तक के निशान नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें