यूपी के सीएम अखिलेश यादव का कहना है कि जनता ने यूपी में फिर से समाजवादियों की सरकार बनवाने का मन बना लिया है। काम व भाग्य हमारे साथ है।
विज्ञापन
2 of 6
सीएम बुधवार को पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन
3 of 6
सीएम ने नोएडा की 4357 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
मुख्यमंत्री अखिलेश ने 4357 करोड़ की 22 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणों द्वारा वित्त पोषित सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। दोनों प्राधिकरण 70:30 के अनुपात में बसें संचालित करेंगे। इसके लिए 100 एसी सीएनजी बसें चलेंगी। फिलहाल 50 बसों का संचालन शुरू किया गया है।
4 of 6
सीएम ने नोटबंदी के बाद ठीक से इंतजाम न करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के इतने दिनों बाद भी लाइन छोटी होने की जगह लंबी होती जा रही है।
विज्ञापन
5 of 6
अखिलेश ने कहा कि ये हालात नहीं सुधरे तो लाइन कितनी लंबी हो जाएगी कोई नहीं जानता? लंबी लाइन का वोट किधर जाएगा? इसका अंदाजा हो जाना चाहिए।