लखनऊ में माल के सहिजना निबारी गांव निवासी 21 वर्षीय सत्यपाल और उसकी 20 साल की प्रेमिका रजनी के शव बुधवार सुबह मलिहाबाद थानाक्षेत्र में आम के बाग में लटके देख हड़कंप मच गया। दोनों के शव प्लास्टिक की एक ही रस्सी से लटके हुए थे। सूचना पाकर आई पुलिस ने आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मौके पर एकत्र ग्रामीणों और परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस दोनों के खुदकुशी करने की बात कह रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दोनों की मौत फांसी लगाने से होने की पुष्टि हुई है।