फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में सरेशाम ज्वैलरी शॉप में लूट, फायरिंग कर भागे बदमाश, तस्वीरें

Fri, 14 Oct 2016 10:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 11
बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने इंदिरानगर के फरीदीनगर ढाल पर रवि कुमार ‌श्रीवास्तव की ओम ज्वैलरी शॉप पर बृहस्पतिवार को सरेशाम धावा बोलकर जेवर लूट लिए। उस वक्त दुकान में रवि के अलावा उसकी पत्नी सुशीला, बेटा ओम (12) व युवराज (9) भी मौजूद थे। मां-बेटे बदमाशों से भिड़ गए।
विज्ञापन

2 of 11
धक्का-मुक्की और हाथापाई के दौरान बदमाशों ने गोली चला दी तो इलाके में हड़कंप मच गया। लोग दौड़े तो बदमाश जेवर का डिब्बा उठाकर भाग गए। एएसपी ट्रांस गोमती जयप्रकाश, सीओ गाजीपुर दिनेश पुरी, क्राइम ब्रांच, फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन की।
विज्ञापन

3 of 11
40 हजार के जेवर लूटे
रवि ने बताया कि लूटे गए जेवर में एक मंगलसूत्र व सोने की नाक की कुछ कीलें थीं जिसकी बाजार में कीमत 35 से 40 हजार रुपये के बीच है। जेवर का वजन 15 ग्राम है। रवि पुराने जेवर खरीदने-बेचने का काम करता है। उसकी दुकान काफी छोटी है।

4 of 11
एएसपी ट्रांस गोमती ने बताया कि शाम को रवि व उनका परिवार दुकान में बैठा था। करीब साढ़े छह बजे दो बदमाश भीतर घुस आए। मुंह पर सफेद रूमाल बांधकर आए बदमाशों ने रवि पर पिस्टल तान दी और जेवर व रुपया मांगने लगे। पत्नी सुशीला, ओम व युवराज ने विरोध किया तो मारपीट की।
विज्ञापन

5 of 11
लूट के दौरान एक बदमाश ने पिस्टल लोड करके ओम पर तान दी। बेटे की जान खतरे में देख सुशीला ने उस पर झपट्टा मारा। धक्का-मुक्की और हाथापाई के दौरान बदमाश ने गोली चला दी। ओम बाल-बाल बचा और गोली ओम के सिर के ऊपर से होते हुए दीवार में लगी।
विज्ञापन

6 of 11
ओम और युवराज चीखते हुए दुकान से बाहर की तरफ भागे तो बदमाश ने उन्हें भीतर खींच लिया। कुछ देर हाथापाई के बाद सुशीला और बच्चे बाहर निकल गए। सुशीला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े। इस बीच एक बदमाश काउंटर पर रखा जेवर का डिब्बा उठाकर भाग निकला।
विज्ञापन

7 of 11
सीसीटीवी फुटेज में एक बदमाश का चेहरा भी दिखा
रवि की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों बदमाश साफ नजर आ रहे हैं। एक बदमाश ने नीली शर्ट, नीली जींस व सफेद स्पोर्ट्स शूज पहने हैं। दूसरे ने ग्रे शर्ट, काली जींस और भूरे रंग के जूते पहने हैं। दोनों की उम्र 30 से 35 साल की बीच की लग रही है। हाथापाई के दौरान ग्रे शर्ट पहने बदमाशों के चेहरे से रुमाल हट गया था। पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।

8 of 11
पुलिस की थ्योरी: वारदात से लग रहे नौसिखिए
पुलिस अधिकारियों की मानें तो बदमाश शातिर अपराधी होते तो इतनी छोटी सी दकान को निशाना नहीं बनाते। दुकान में ज्वैलरी और कैश न के बराबर रहता है। यही नहीं, जिस तरह बदमाशों ने हड़बड़ी में वारदात की, उससे भी पुलिस की इस थ्योरी को बल मिल रहा है। दोनों बदमाश वारदात को अंजाम देकर असलहा तानकर, धमकी देते हुए पल्सर बाइक से गुडंबा की तरफ भाग गए।

9 of 11
और यह शक: किसी बड़ी वारदात का ट्रायल तो नहीं
पुलिस को यह भी शक है कि बदमाश किसी बड़ी वारदात के लिए ट्रायल तो नहीं कर रहे थे। बदमाशों की पिस्टल मुंगेर जैसी थी। पुलिस को खोखा तक नहीं मिला। कहीं बदमाश खोखा भी तो नहीं ले गए? ऐसा है तो निश्चित ही बदमाशों के पीछे कोई शातिर दिमाग है। इससे पूर्व चिनहट के इस्माइलगंज में ज्वैलरी शॉप में इसी तरह से लूट हुई थी। पुलिस इस गिरोह से भी बदमाशों का कनेक्‍शन खंगाल रही है।

10 of 11
जेवरों से तो नहीं बदमाशों का कनेक्शन!
बदमाशों का कनेक्शन कहीं लूटे गए जेवरों से तो नहीं था! एएसपी ट्रांस गोमती का कहना है कि रवि नाक की कील, बालियां और बुंदे जैसे छोटे जेवर बॉक्स में ही रख देता था। बदमाश यही ज्वैलरी बॉक्स उठाकर ले गए हैं।
विज्ञापन

11 of 11
हालांकि, वारदात के वक्त इस बॉक्स में जेवर न के बराबर थे। बीते चार-पांच दिन में रवि ने किस-किस व्यक्ति से कौन से जेवर खरीदे? बॉक्स में किसके-किसके जेवर रखे थे? कहीं जेवर बदमाशों में से किसी के परिवार के तो नहीं थे? इस बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें