फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश भर में वायरल हुईं पीली साड़ी वाली पोलिंग अफसर की तस्वीरें, अमर उजाला से बातचीत में कही ये बातें

Mon, 13 May 2019 05:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
पीली साड़ी में हाथों में ईवीएम मशीन, आंखों में सनग्लासेज और गले में पहचान पत्र डाले पोलिंग अफसर रीना द्विवेदी की तस्वीरें लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के बाद सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वह देश भर में पॉपुलर हो चुकी हैं। लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं।

रीना द्विवेदी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि उन्हें रिश्तेदारों से सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि मुझे काफी अच्छा लग रहा है अब जब घर से बाहर जाती हूं तो लोग सेल्फी लेने के लिए गुजारिश करते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
रीना द्विवेदी एक सरकारी अधिकारी हैं और जो लखनऊ के पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत हैं। पांचवे चरण में रीना  मोहनलाल गंज के नगराम में मतदान करवाने पहुंचीं थीं जब उनकी ये तस्वीरें वायरल हो गईं। सोशल मीडिया पर कहा  गया कि उनके बूथ पर 100 फीसदी वोटिंग हुई लेकिन फिर पता चला कि वहां 70 फीसदी मतदान हुआ। इसकी पुष्टि खुद रीना ने की।
विज्ञापन

3 of 5
पोलिंग अफसर - फोटो : amar ujala
रीना बताती हैं कि उन्हें कई लोगों के फोन भी आ चुके हैं कि आप तो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। जब मुझे पहली बार ये पता चला तो मुझे बड़ी हैरानी हुई। लेकिन अब अच्छा लगता है।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
अन्य सरकारी अधिकारियों से अलग दिखने वाली रीना द्विवेदी अब पूरे देश में फेमस हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पोलिंग अफसर - फोटो : amar ujala
 रीना ने बताया कि कुछ लोग उन्हें फिल्मों में ट्राई करने की सलाह दे रहे हैं तो कुछ सरकारी कर्मचारियों की इमेज बदलने वाली भी बता रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें