फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली की राजनीति में बॉलीवुड का तड़का , सन्नी देओल के रोड शो में उमड़ी जनता, देखें तस्वीरें

Mon, 06 May 2019 10:07 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
रायबरेली में चुनाव प्रचार करते अभिनेता सनी देओल - फोटो : amar ujala
भाजपा में शामिल हुए फिल्म अभिनेता सनी देओल ने शनिवार को रायबरेली में रोड शो करके भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के लिए वोट मांगे। अभिनेता से नेता बने सनी को देखने-सुनने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। 

जहां-जहां रोड शो निकला, वहां सड़कें जाम हो गईं। फिल्म गदर के तारा सिंह को देखने के लिए बड़ी संख्या में युवा जमा हुए। उनसे ढाई किलो के हाथ वाला डायलॉग बोलने की मांग करने लगे। सनी ने भी उन्हें निराश नहीं किया और कई फिल्मी डायलॉग सुनाये। सनी देओल ने हिंदुस्तान जिंदाबाद था हिंदुस्तान जिंदाबाद रहेगा नारे के साथ बीजेपी के लोगों में भी जोश भरा।
विज्ञापन

2 of 6
रायबरेली में चुनाव प्रचार करते अभिनेता सनी देओल - फोटो : amar ujala
सनी देओल का रोड शो जीआईसी ग्राउंड से शुरू होकर डिग्री कालेज होता हुआ इंदिरा नगर पहुंचा। जहां युवाओं ने सन्नी को घेर लिया और सेल्फी लेने लगे। इंदिरानगर से पावर हाउस चौराहा और नेहरू नगर चौराहा होते हुए सनी का काफिला सिविल लाइन चौराहा पहुंचा।
विज्ञापन

3 of 6
रायबरेली में चुनाव प्रचार करते अभिनेता सनी देओल - फोटो : amar ujala
रोड शो के दौरान भारी संख्या में फैंस सन्नी की एक झलक पाने के लिए बेताब रहे। सिविल लाइन से होते हुए उनका काफिला झूलेलाल मंदिर पहुंचा जहां से होटल सारस होते हुए भाजपा के केंद्रीय कार्यालय जलसा में ख़त्म हुआ। 

4 of 6
रायबरेली में चुनाव प्रचार करते अभिनेता सनी देओल - फोटो : amar ujala
रोड शो में शामिल लोगों में विशेषकर युवाओं में सनी के साथ सेल्फी लेने का क्रेज दिखा। युवा रास्ते भर सनी के साथ सेल्फी व फोटो खींचते रहे। वहीं भाजपा कार्यकर्ता मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा का झंडा लिए हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

5 of 6
रायबरेली में चुनाव प्रचार करते अभिनेता सनी देओल - फोटो : amar ujala
लोग सनी  के स्वागत में हाथ जोड़कर नमस्कार करते रहे तो सनी ने भी उन्हें निराश नहीं किया हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। करीब चार किमी का रोड शो 70  मिनट में पूरा हुआ। हाल ही सनी बीजेपी में शामिल हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा में आते ही उन्हें पंजाब के गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव का टिकट दे दिया गया। वे लगातार भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वहीं चुनाव आचार संहिता को लेकर 5 बजे  चुनाव प्रचार बंद कर दिया गया। सनी देओल बीजेपी प्रत्याशी दिनेश सिंह के साथ गाड़ी से में सवार होकर रोड के माध्यम से जलसा रिसोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें