चंद्रबाबू नायडू शनिवार शाम मायावती से मुलाकात करने पहुंचे तो उनके लिए फूलों के साथ खास तोहफा ले गए। टीडीपी के मुखिया ने बसपा सुप्रीमो को हैदराबाद से लाए आम गिफ्ट किए, जिसे मायावती ने मुस्कुराते हुए स्वीकार कर लिया। इस आम की किस्म बंगनपल्ली बताई गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
चंद्र बाबू नायडू और मायावती
- फोटो : अमर उजला
इससे पहले तीसरे मोर्चे की सरकार बनाने की कवायद तेज करते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री व तेलुगू देशम पार्टी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को लखनऊ आ गए।
विज्ञापन
3 of 8
अखिलेश यादव और चंद्र बाबू नायडू
- फोटो : अमर उजला
लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरते ही वह सीधे समाजवादी पार्टी मुख्यालय पहुंचे, जहां उनका स्वागत सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य नेताओं ने किया।
4 of 8
अखिलेश यादव और चंद्र बाबू नायडू
- फोटो : अमर उजला
वहीं, अखिलेश यादव ने मीडिया के सवाल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा, 'क्या मैं मौन व्रत नहीं रख सकता।'
विज्ञापन
5 of 8
चंद्र बाबू नायडू और मायावती
- फोटो : अमर उजला
नायडू ने मीडिया को मुलाकात के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। उन्होंने बस इतना ही कहा कि सही समय आने पर पूरी जानकारी दी जाएगी। इसके बाद नायडू मायावती से मिलने के लिए उनके आवास गए।
विज्ञापन
6 of 8
चंद्र बाबू नायडू और मायावती
- फोटो : अमर उजला
यूपी में सपा-बसपा गठबंधन बड़ी संख्या में सीटें जीतने का दावा कर रहा है जबकि कल शुक्रवार को दिल्ली में हुई प्रेस कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से केंद्र में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है।
विज्ञापन
7 of 8
अखिलेश यादव और चंद्र बाबू नायडू
- फोटो : अमर उजला
किसके दावे कितने सच हैं ये तो 23 मई को ही पता चलेगा लेकिन इस दौरान सियासी हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक विशेषज्ञ भी इस बार एनडीए को पूर्ण बहुमत न मिलने की बात कह रहे हैं।
इससे पहले चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार से भी मुलाकात की थी।