फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ के सिर फिर बंधा जीत का सेहरा, 3.47 लाख मतों से जीत दिलाकर सौंपी अटल की विरासत, तस्वीरें

Fri, 24 May 2019 04:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
मोदी लहर के बीच लखनवी मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह को 347302 मतों के भारी भरकम अंतर से ऐतिहासिक जीत दिलाकर अटल की विरासत दोबारा सौंपी। खास ये कि इस जीत का अंतर वर्ष 2014 के चुनाव में मिली जीत से 74503 मत अधिक रहा।
विज्ञापन

2 of 10
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को रमाबाई अंबेडकर रैली स्थल पर सुबह आठ बजे विधानसभा वार मतों की गणना शुरू हुई तो पहले चक्र से ही राजनाथ सिंह ने अपने विरोधियों पर बढ़ानी शुरू कर दी। इसके बाद हर चक्र की गणना में बढ़त का अंतर ऊंचा होता गया।
विज्ञापन

3 of 10
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
राजनाथ ने लखनऊ संसदीय क्षेत्र में कुल पड़े 11,07,100 मतों में 56.7 फीसदी मत हासिल कर जीत का ऐसा परचम फहराया कि गठबंधन की सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा व कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद को छोड़ बाकी 12 प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। इस सीट पर पड़े कुल पोस्टल बैलेट में भी राजनाथ को सर्वाधिक 5145 मत मिले।

4 of 10
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
सपा की पूनम ने 2866 व कांग्रेस के प्रमोद कृष्णम को 1107 मत मिले। ईवीएम मतों की सवा नौ बजे के करीब खत्म हुई पहले चरण की मतगणना के दौरान राजनाथ ने 23777 मत प्राप्त कर निकटतम प्रत्याशी सपा की पूनम 1729 और कांग्रेस के प्रमोद 6232 से बढ़त बनाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

5 of 10
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
पांचवें चक्र की मतगणना के बाद राजनाथ के पक्ष में जहां 112252 मत दर्ज हो चुके थे, वहीं सपा की पूनम को 58696 और कांग्रेस के प्रमोद के मतों की संख्या 38726 ही रही। दोपहर 12 बजे के बाद से जैसे-जैसे विधानसभावार मतों की गणना का चक्र पूरा होता गया राजनाथ की लीड भी बढ़ती गई।
विज्ञापन

6 of 10
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
इसके चलते ही 10 वें चक्र की गणना तक राजनाथ को मिले मतों की संख्या जहां 229392 पहुंच गयी, वहीं सपा की पूनम 119722 व कांग्रेस के प्रमोद के मत 74049 तक ही पहुंच सके। इससे राजनाथ की बढ़त का आकंड़ा 1.09 लाख तक पहुंच गया। राजनाथ की अजेय बढ़त को देख गणना कक्ष के अंदर से लेकर बाहर तक मौजूद पार्टी एजेंट व कार्यकर्ताओं के चेहरे खुशी से चमकने लगे।
विज्ञापन

7 of 10
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद से ही मतगणना कक्षों में मौजूद अन्य प्रत्याशियों के बचे कुछ एक मतगणना एजेंटों ने भी काउंटिंग कक्ष छोड़ घर का रास्ता पकड़ लिया। दोपहर दो बजे के करीब पूरी हुई 20 वें चक्र की गणना के बाद राजनाथ के मतों की संख्या 462306 व 25वें चक्र की गणना के बाद 583619 तक पहुंच गई।

8 of 10
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
30वें यानी अंतिम चक्र की गणना के बाद राजनाथ के खाते में 627881 मत आए। वहीं सपा की पूनम को 282858 और कांग्रेस के प्रमोद कृष्णम को 178904 मत ही मिल सके।

9 of 10
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
इस तरह राजनाथ सिंह ने सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा को 74503 मतों के भारी भरकम अंतर से हरा कर लखनऊ सीट पर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की।
विज्ञापन

10 of 10
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें