फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी तरह शिवमय है काशी महाकाल एक्सप्रेस... बेहद खास हैं इस कॉर्पोरेट ट्रेन की सुविधाएं, तस्वीरें

Mon, 17 Feb 2020 07:24 PM IST
ishwar ashish काशी-महाकाल से नीरज अम्बुज, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : SELF
बाबा विश्वनाथ की नगरी से चलकर महाकाल के दर्शन कराने के लिए रविवार को रवाना हुई काशी महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन का सफर यात्रा से अधिक आस्था और भक्ति का सफर जान पड़ता है। माहौल पूरी तरह शिव मंदिर जैसा... ‘ऊं नम: शिवाय’ का जाप और शिव चालीसा का पाठ... मंत्रों की गूंज से मानो काशी और उज्जैन एक हो गए हों। वाराणसी से इंदौर के लिए शुरू हुई इस कॉर्पोरेट ट्रेन में प्रत्येक यात्री को शिव चालीसा बांटी गई। कई यात्री तो चालीसा मिलते ही इसका पाठ करने लगे। यह हर रोज बांटी जाएगी।

हालांकि पहले दिन यात्रियों की संख्या कम रही, लेकिन अधिकारियों को उम्मीद है कि नियमित संचालन पर अच्छा रेस्पांस मिलेगा। ट्रेन में खानपान की गुणवत्ता अच्छी है। लखनऊ से इंदौर के बीच यात्रा पर 300 रुपये कैटरिंग चार्ज है।
विज्ञापन

2 of 8
कानपुर के लोगों में दिखा क्रेज: चूंकि रविवार को ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई थी, इसलिए यह प्रयागराज के रास्ते कानपुर गई। लखनऊ वालों को ट्रेन के दीदार नहीं हो सके। ट्रेन शाम 6:47 बजे कानपुर पहुंची तो इसे देखने के लिए भारी हुजूम जमा था। पूजा-पाठ और फोटो सेशन के बाद ट्रेन यहां से 7:25 बजे रवाना हो सकी। स्थानीय सांसद सत्यदेव पचौरी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

130 किमी प्रतिघंटा तक की स्पीड से दौड़ी: लखनऊ से कानपुर के बीच ट्रैक की वजह से भले ही ट्रेन की रफ्तार कम रही, लेकिन कानपुर से रवाना होने के बाद देखते ही देखते इसने 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ ली। अगर रूटीन में ट्रेन की स्पीड ऐसी रहती है तो यह उज्जैन और इंदौर जाने वाले यात्रियों की पहली पसंद बन जाएगी।
विज्ञापन

3 of 8
पीएम मोदी ने काशी महाकाल एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी। - फोटो : अमर उजाला।
हर गतिविधि पर पैनी नजर: ट्रेन की बोगियों में होने वाली हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने का इंतजाम किया गया है। दोनों छोरों पर एचडी कैमरे लगे हुए हैं। इससे चोरियों पर भी लगाम लगेगी। शौचालय के पास बने पॉइंट पर पूरी रिकॉर्डिंग की जा रही है, जो एक बॉक्स में है और उससे कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता।

4 of 8
ट्रेन में एक सीट महाकाल के लिए रिजर्व की गई है। - फोटो : kashi mahakal express
सुविधाएं भी हैं खास
स्टेशन से ट्रेन के बी 4 कोच में पहुंचे। बोगियां थर्ड एसी की अन्य बोगियों से बेहतर मिलीं। सीटें आरामदायक हैं। कुशन अच्छे हैं। हालांकि कुछ फटे हुए हैं। इनका लोहा बाहर निकला हुआ है, जो खतरनाक हो सकता है। हालांकि बोगियों में लाइटिंग, सामान रखने के लिए अतिरिक्त शील्ड्स, ज्यादा चार्जिंग पॉइंट्स, डिस्प्ले बोर्ड्स और ऊपर की बर्थ पर चढ़ने के लिए बढ़िया रैंप बने हुए हैं।

शौचालय में बेबी शीट बोर्ड: ट्रेन के शौचालयों में बेबी शीट बोर्ड लगाए गए हैं। इससे महिलाओं को अपने बच्चों को शौच कराने में मदद मिलेगी। इसके अलावा वॉशिंग की भी अच्छी व्यवस्था है।
विज्ञापन

5 of 8
ट्रेन के अंदर का एक दृश्य।
20 को लखनऊ होकर गुजरेगी, होगा स्वागत: काशी महाकाल एक्सप्रेस 20 फरवरी से यात्रियों के लिए नियमित रूप से चलनी शुरू होगी। 20 फरवरी को यह लखनऊ के रास्ते इंदौर जाएगी। उस दिन चारबाग में भव्य स्वागत की तैयारी है। इस मौके पर रेलवे के आला अधिकारियों से लेकर प्रदेश सरकार के मंत्रियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। लखनऊ से इंदौर का किराया करीब 1700 रुपये है। लोगों ने टिकट बुक करवानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : pm modi mahakal express
दो प्रमुख रूट से चलेगी: यह ट्रेन दो प्रमुख रूट से चलेगी। वाराणसी से इलाहाबाद होते हुए कानपुर, झांसी के रास्ते ट्रेन उज्जैन और इंदौर पहुंचेगी। इस रूट पर ट्रेन हफ्ते में एक दिन रविवार को चलेगी। वहीं दूसरे रूट पर वाराणसी से लखनऊ होते हुए कानपुर, झांसी होती हुई इंदौर जाएगी। इस रूट पर ट्रेन हफ्ते में दो दिन मंगलवार व बृहस्पतिवार को चलेगी।
विज्ञापन

7 of 8
अब झांसी में भी रुकेगी: यात्रियों की मांग पर आईआरसीटीसी ने झांसी में भी ट्रेन का स्टॉपेज बढ़ा दिया है। वाराणसी से ट्रेन दोपहर 2:45 बजे चलकर शाम 7:05 बजे चारबाग पहुंचेगी। यहां से शाम 7: 15 बजे चलकर रात 1:32 बजे झांसी स्टेशन पहुंचेगी। वहां से तीन मिनट बाद रवाना होकर सुबह 9:40 बजे इंदौर पहुंचेगी।
विज्ञापन

8 of 8
सुरक्षा, सुविधा और स्पीड बनेगी पहचान
काशी महाकाल एक्सप्रेस की पहचान इसके सेफ्टी फीचर, स्पीड और यात्री सुविधाएं बनेंगी। आईआरसीटीसी की ओर से लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के लिए जब पहली कॉर्पोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस शुरू हुई तो यात्रियों के मन में कई सवाल थे। इसमें महंगा किराया पहले नंबर पर था, लेकिन ट्रेन के बेहतरीन शेड्यूल, टाइमिंग और स्पीड ने यात्रियों का दिल जीत लिया। महंगा किराया होने के बावजूद वे राजी-खुशी सफर कर रहे हैं। यही वजह है कि आईआरसीटीसी जल्द ही पूर्वोत्तर रेलवे को करीब 22 करोड़ रुपये का पेमेंट करने जा रहा है।

इसी क्रम में आईआरसीटीसी ने मुंबई से अहमदाबाद के बीच दूसरी कॉर्पोरेट ट्रेन शुरू की और अब वाराणसी से इंदौर के बीच तीसरी कॉर्पोरेट ट्रेन काशी-महाकाल एक्सप्रेस शुरू की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें