फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर चढ़े तेंदुए के सामने बेबस हुए वनकर्मी, तस्वीरें

Mon, 04 Jan 2016 01:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
तेजवापुर (बहराइच)। पक्षियों का शिकार करने वाले शिकारियों को देखकर उदुवापुर गांव के पास एक तेंदुआ सेमल के पेड़ पर चढ़ गया। देर रात तक वह पेड़ पर ही बैठा रहा। उसे देखने के लिए लोगों का हुजूम काफी देर तक वहीं डटा रहा।

विज्ञापन

पेड़ पर चढ़े तेंदुए के सामने बेबस हुए वनकर्मी, तस्वीरें

2 of 5
लोग उसे देखकर हाथ हिलाते हुए शोर मचाते रहे और तेंदुआ उन्हें पेड़ के ऊपर से ही देखता रहा। इसकी सूचना मिलने के करीब दो घंटे बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे पर उसे उतारने में बेबस नजर आए।

विज्ञापन

पेड़ पर चढ़े तेंदुए के सामने बेबस हुए वनकर्मी, तस्वीरें

3 of 5
वन कर्मियों ने काफी देर तक उसे पेड़ से नीचे उतारने की कोशिश पर वह देर रात तक पेड़ पर ही डटा रहा। वहीं ग्रामीणों में इसे लेकर दहशत है।

पेड़ पर चढ़े तेंदुए के सामने बेबस हुए वनकर्मी, तस्वीरें

4 of 5
हरदी थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव के मजरा उदुवापुर में विवेक नगर स्कूल के पास पक्षियों का शिकार करने वाले कुछ शिकारी जाल व खाबड़ लेकर शिकार कर रहे थे। इसी बीच उनके साथ मौजूद कुत्ते पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। उससे देख शिकारी मौके पर ही सारा सामान छोड़कर जान बचाकर भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ पर चढ़े तेंदुए के सामने बेबस हुए वनकर्मी, तस्वीरें

5 of 5
कुत्ते पर हमला करने के बाद तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया। दोपहर में तीन बजे जैसे ही लोगों को पेड़ पर चढ़े तेंदुए की जानकारी मिली लोग वहां इकट्ठा होना शुरू हो गए। आसपास के गांवों के लोग तेंदुए को देखने के लिए पहुंचने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें