फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइचः तेंदुए ने चार को किया घायल, कड़ी मशक्कत के बाद बेहोश कर पकड़ा, तस्वीरें

Sat, 11 May 2019 04:45 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
1 of 8
पकड़ा गया तेंदुआ - फोटो : amar ujala
बहराइच के ककरहा रेंज के लालपुर चांदाझार बहेलिया पुरवा गांव में शुक्रवार सुबह तेंदुआ पहुंच गया। उसने चार ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने तेंदुए को खदेड़ लिया।  तेंदुआ एक ग्रामीण के मकान में घुस गया। इसके बाद लोगों ने दरवाजा बंद कर दिया।
विज्ञापन

2 of 8
ग्रामीण - फोटो : amar ujala
सूचना के काफी देर बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे। इस बीच ग्रामीणों व वनकर्मियों के बीच कहासुनी हुई। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए मोतीपुर पुलिस को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने घर के सामने जाल व पिंजड़ा लगाया। विशेषज्ञों की टीम बुलायी गयी। इस पर आठ घंटे बाद तेंदुए को बेहोश कर पकड़ा गया।
विज्ञापन

3 of 8
वनकर्मी - फोटो : amar ujala
गर्मी बढ़ने के साथ ही तेंदुओं की आमद आबादी की ओर काफी बढ़ गयी है। दो दिन पूर्व ककरहा रेंज के गिरगिट्टी गांव में घुसे तेंदुए ने वन दरोगा समेत तीन लोगों पर हमला कर दिया था। ग्रामीण अभी इस घटना से उबरे भी नहीं थे कि शुक्रवार सुबह पांच बजे जंगल से निकला तेंदुआ ककरहा रेंज के लालपुर चांदाझार बहेलियापुरवा गांव में पहुंच गया।

 

4 of 8
ग्रामीण - फोटो : amar ujala
तेंदुए ने गांव निवासी रामसिंगार (72) पर हमला कर दिया। रामसिंगार को बचाने दौड़े रामसिंह (35), अवधेश (30), अनिल (25) पुत्र वीरबहादुर पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। तेंदुए के हमले से गांव में भगदड़ मच गई। लोग लाठी-डंडा लेकर घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन

5 of 8
पकड़ा गया तेंदुआ - फोटो : amar ujala
इस पर तेंदुआ गांव निवासी परशुराम कुशवाहा के घर में घुस गया। परिवारीजनों ने भागकर किसी तरह जान बचायी। वहीं, गांव के कुछ युवकों ने तेंदुए के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इस बीच ग्रामीणों व वनकर्मियों के बीच कहासुनी हुई।
विज्ञापन

6 of 8
पकड़ा गया तेंदुआ - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए मोतीपुर थाने की पुलिस बुलायी गयी। मौके पर पहुंचे वनाधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया, तब लोग शांत हुए।
विज्ञापन

7 of 8
पकड़ा गया तेंदुआ - फोटो : amar ujala
इसके बाद तेंदुआ जिस घर में घुसा था, उस घर के चारो ओर जाल लगा दिया गया। मौके पर पहुंचे डीएफओ जीपी सिंह ने कमरे में तेंदुआ बंद होने की जानकारी दुधवा नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर रमेश पांडेय को दी। इस पर वन कर्मचारियों ने उसे दुधवा नेशनल पार्क में छोड़ दिया।
विज्ञापन

8 of 8
पकड़ा गया तेंदुआ - फोटो : amar ujala
मादा है तेंदुआ, उम्र तीन वर्ष
ककरहा रेंज के चांदाझार गांव में पकड़ी गयी तेंदुआ मादा है। साथ ही वह स्वस्थ भी है। यह बात लखनऊ चिड़ियाघर से आए डॉ उत्कर्ष पांडेय ने तेंदए का स्वास्थ्य परीक्षण कर बतायी। उन्होंने कहा पकड़ी गयी तेंदुआ की उम्र ढाई से तीन वर्ष के बीच है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें