फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव में नई पीढ़ी की दस्तक: विदेश में पढ़ाई, अब सियासी लड़ाई

Sun, 12 Feb 2017 11:44 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
सूबे के चुनावी समर में कई चर्चित सियासी परिवारों की नई पीढ़ी दस्तक दे रही है। इनमें कई देश-विदेश के नामी शिक्षण संस्थानों से पढ़े-लिखे युवा हैं। बड़ी-बड़ी डिग्री, डिप्लोमा रखते हैं। कुछ अपने हुनर से भी पहचान पाते हैं।

पर, अब ये अपने परिवार की राजनीतिक विरासत को बढ़ाने आगे आए हैं। विधानसभा चुनाव की सियासत में पहली बार भाग्य आजमाने उतरे ये युवा चेहरे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री आजम खां, अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के चेयरमैन पीएल पुनिया जैसे परिवारों से जुड़े हैं। इन्हें न सिर्फ अपनी सियासी विरासत आगे बढ़ाने की चुनौती है बल्कि उसके पहले अपने को साबित भी करना है।
विज्ञापन

2 of 7
नाम- पंकज सिंह
सीट- नोएडा (भाजपा)
उम्र : 38 वर्ष
पिता का नाम : राजनाथ सिंह, गृहमंत्री
कितना पैसा : 3,03,93,532

एमिटी बिजनेस स्कूल नोएडा से मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले पंकज भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं। पहली बार चुनाव मैदान में हैं। इनके पिता राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद हैं और इनका गृह क्षेत्र मिर्जापुर है। पर, इन्हें चुनाव लडऩे का मौका दिल्ली से सटे नोएडा से दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 7
अपर्णा यादव
सीट- लखनऊ कैंट (सपा)
उम्र : 28 वर्ष
पति का नाम : प्रतीक कुमार यादव
कितना पैसा : 22,96,59,126

अपर्णा ने यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर इंग्लैंड से मास्टर्स इन इंटरनेशनल रिलेशन की डिग्री हासिल की है। अपर्णा सियासत में दस्तक देने के पहले से एक एनजीओ के साथ सोशल वर्क करती आई हैं। अपर्णा का भी यह पहला चुनाव है। अपर्णा सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू हैं।

4 of 7
अनुराग यादव
सीट- सरोजनीनगर (लखनऊ) (सपा)
उम्र : 49 वर्ष
पिता का नाम : अभयराम यादव
कितना पैसा : 6,90,62,434

अनुराग डा. बाबा साहब अंबेडकर टेक्निकल यूनिवर्सिटी लोनीयर रायगढ़ महाराष्ट्र से बीटेक हैं। वह सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के भाई अभयराम यादव के बेटे और बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव के भाई हैं।
विज्ञापन

5 of 7
नाम : अब्दुल्ला आजम खां
सीट- स्वार रामपुर) (सपा)
उम्र : 26 वर्ष
पिता का नाम: मो. आजम खां
कितना पैसा : 30,000

गलगोटिया विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ टेक्नालोजी इन स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले अब्दुल्ला तब से सियासत में सक्रिय हैं, जब वह चुनाव भी लड़ सकते थे। पिछले लोकसभा चुनाव में वह प्रचार करते नजर आए थे। अपने पिता आजम खां द्वारा स्थापित जौहर विश्वविद्यालय के सीईओ भी वह हैं।
विज्ञापन

6 of 7
नाम : राहुल यादव
सीट- सिकंदराबाद (सपा)
उम्र : 33 वर्ष
पिता का नाम: जितेंद्र यादव
कितना पैसा : 25 करोड़ लगभग

राहुल ने स्विटजरलैंड में होटल एंड रेस्टोरेंट मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया है। पर, वह अब सियासत में भाग्य आजमा रहे हैं। बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और सपा सांसद तेज प्रताप यादव के परिवार से इनके पारिवारिक रिश्ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नाम : निधि यादव
सीट- हंडिया (सपा)
उम्र : 33 वर्ष
पति का नाम : प्रभात यादव
कितना पैसा : 1,62,10,012
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक, आईसीएफएआई विश्वविद्यालय देहरादून से एमबीए व छत्रपति शाहू जी महराज विश्वविद्यालय कानपुर से एलएलबी की शिक्षा प्राप्त करने वाली निधि के पिता वासुदेव यादव एमएलसी हैं। निधि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की कोर टीम की सक्रिय सदस्य हैं। विधानसभा चुनाव के पहले वह अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का अध्ययन करने भेजी गई टीम में भी शामिल थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें