पब्लिक मीटिंग के दौरान भले ही लोगों को मोबाइल से खेलने की इजाजत न हो, पर अफसरों को सारी छूट है। यही यूपी की नौकरशाही की असली तस्वीर है। (ऋषि मिश्र) एलडीए के प्राधिकरण दिवस के दौरान लोग अपना दुखड़ा रो रहे थ, तो ओएसडी अनपुम सरोज सिंह मोबाइल पर बिजी रहीं। खास बात यह है कि मैडम मोहनलालगंज से पूर्व सांसद और सपा नेता सुशीला सरोज की बेटी हैं। इसके बावजूद, मैडम सरोज ने एक बार भी लोगों की जनसमस्याओं से रू-ब-रू होने की जहमत नहीं की। उनके आस-पास फोटोग्राफर्स मौजूद थे, फिर भी उन्हें अपनी जिम्मेदारी का अहसास नहीं हुआ। आखिर ऐसा क्या जरूरी काम था मोबाइल पर मैडम?