फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: वकीलों ने किया बवाल तो सड़कों पर उतरी खाकी

Sat, 01 Aug 2015 02:41 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में वकील व उसकी पत्नी के बीच बृहस्पतिवार देर रात जमकर मारपीट हुई। पत्नी की ओर से आए लोगों ने वकील की जमकर धुनाई की। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

तस्वीरें: वकीलों ने किया बवाल तो सड़कों पर उतरी खाकी

2 of 6
वहीं, घटना से आक्रोशित वकीलों ने शुक्रवार दोपहर कचहरी से स्वास्थ्य भवन पास प्रदर्शन किया। वकील एसओ को हटाने की मांग पर अड़े थे। सूचना पाकर पहुंचे एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर वकीलों को शांत कराया।
विज्ञापन

तस्वीरें: वकीलों ने किया बवाल तो सड़कों पर उतरी खाकी

3 of 6
पुलिस के मुताबिक, सरोजनीनगर के मुरली विहार-शांति नगर निवासी वकील सत्येंद्र सिंह ने मोहल्ले में रहने वाली सीमा सिंह से लव मैरिज की थी। कुछ समय बाद दोनों में अनबन हो गई। सीमा ने वर्ष 2014 में सत्येंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से दोनों अलग रहते थे।

तस्वीरें: वकीलों ने किया बवाल तो सड़कों पर उतरी खाकी

4 of 6
आरोप है कि पत्नी ने अपने परिवारवालों की मदद से घर में घुसकर वकील व उसके भाई शैलेंद्र की पिटाई कर दी। मारपीट में पत्नी समेत तीन लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने तीनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

तस्वीरें: वकीलों ने किया बवाल तो सड़कों पर उतरी खाकी

5 of 6
वकील के पिता बेचन सिंह ने सीमा उसकी मां प्रेमलता, राजपाल चौहान, दीपू, मंजू सिंह, राजू, ब्रह्म प्रकाश, वीरेंद्र प्रताप, राहुल व टीटू पर घर में घुसकर मारपीट कर सोने की चेन व मोबाइल फोन लूटने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: वकीलों ने किया बवाल तो सड़कों पर उतरी खाकी

6 of 6
जबकि दूसरी ओर सीमा ने सत्येंद्र सिंह, बेचन सिंह, शैलेंद्र सिंह के अलावा उसकी मां व दो बहनों पर घर में घुसकर मारपीट कर चेन लूटने का आरोप लगाया है। वहीं, वकील की पिटाई से आक्रोशित वकीलों ने शुक्रवार दोपहर एसओ को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वकीलों का गुट क्लार्क अवध होटल तक पहुंचा था तभी एसएसपी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर वकीलों को शांत कराया। (भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे एसएसपी।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें