फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोक किया हंगामा, लाठीचार्ज

Mon, 05 Jan 2015 12:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
गुजरात में सपा के होर्डिंग्स उतारे जाने का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर की कौआबाग रेलवे क्रॉसिंग पर नरकटियागंज पैसेंजर ट्रेन रोक दी और इंजन पर कब्जा जमा लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोक किया हंगामा, लाठीचार्ज

2 of 6
आरपीएफ के जवानों ने हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को हटाने की कोशिश की तो स्थिति और बिगड़ गई। हालात काबू में न आता देख आरपीएफ ने लाठीचार्ज कर दिया जिसमें चार सपा कार्यकर्ता जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोक किया हंगामा, लाठीचार्ज

3 of 6
रविवार दोपहर करीब दो बजे काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए रेलवे स्टेशन से आधा किलोमीटर दूर कौआबाग क्रॉसिंग पहुंचे। इसी दौरान गोरखपुर से नरकटियागंज के लिए एक पैसेंजर ट्रेन रवाना हुई थी।

सपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोक किया हंगामा, लाठीचार्ज

4 of 6
सपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोक ली और इंजन पर चढ़ गए। इसी बीच कुछ कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश करने लगे। मौके पर मौजूद आरपीएफ के जवानों ने पुतला छीनने का प्रयास किया तो हंगामा और बढ़ गया।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोक किया हंगामा, लाठीचार्ज

5 of 6
आरपीएफ के जवानों और सपा कार्यकर्ताओं में काफी देर तक धक्का-मुक्की हुई। हालात काबू में करने के लिए आरपीएफ ने लाठीचार्ज कर दिया जिसके बाद भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोक किया हंगामा, लाठीचार्ज

6 of 6
हंगामे के चलते करीब दस मिनट तक ट्रेन रुकी रही। रेलवे पुलिस कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें