उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बारावफात के मौके पर रविवार सुबह ठाकुरगंज के हाता सितारा बेगम में जुलूस के लिए एक पक्ष के लोग एकत्र हो रहे थे। इस बीच दूसरे पक्ष की विक्षिप्त महिला ने जुलूस की तैयारी देख रही युवती को पत्थर मारकर घायल कर दिया। इससे दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
बारावफात जुलूस में बवाल के बाद लाठीचार्ज, छह घायल
2 of 10
हंगामे व नारेबाजी के साथ शरारती तत्वों ने पथराव करके चार टैंपो के शीशे तोड़ डाले। पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों ने लाठी फटकाकर कर भीड़ खदेड़ी। घायल छह लोगों को अस्पताल भेजने के साथ दूसरे पक्ष के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके हालात काबू में कर लिए।
विज्ञापन
बारावफात जुलूस में बवाल के बाद लाठीचार्ज, छह घायल
3 of 10
पुलिस के मुताबिक, मोहल्ला सरांय माली खां स्थित हाता सितारा बेगम में रविवार सुबह नौ बजे जुलूस निकालने के लिए भीड़ एकत्र हो रही थी। मोहल्ले की मीना नामक महिला कोलंबिया स्कूल के पास खड़ी होकर जुलूस की तैयारी देखने लगी।
बारावफात जुलूस में बवाल के बाद लाठीचार्ज, छह घायल
4 of 10
इस बीच नाजिया बानो नामक विक्षिप्त महिला उधर से गुजरी। उसने बड़बड़ाने के साथ मीना को पत्थर मारकर घायल कर दिया। जुलूस की तैयारी कर रहे लोग नाजिया को पकड़ने दौड़े लेकिन दूसरे पक्ष के लोग उसकी तरफदारी में एकत्र हो गए।
विज्ञापन
बारावफात जुलूस में बवाल के बाद लाठीचार्ज, छह घायल
5 of 10
दोनों पक्षों में नारेबाजी के साथ पथराव शुरू हो गया लेकिन सतर्क पुलिस ने हालात को संभाल लिया।
विज्ञापन
बारावफात जुलूस में बवाल के बाद लाठीचार्ज, छह घायल
6 of 10
पथराव शुरू होते ही मौजूद पुलिसकर्मियों ने हालात काबू में करने की कोशिश के साथ उच्चाधिकारियों को सूचना दी। चंद मिनट में पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों की टीमें पहुंच गईं। हंगामा कर रहे लोगों को लाठी भांजकर खदेड़ा। जिसके बाद जल्द ही हालात पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
बारावफात जुलूस में बवाल के बाद लाठीचार्ज, छह घायल
7 of 10
वहीं, लखनऊ में ही मोहम्मद साहब की पैदाइश पर जुलूसे मदहे सहाबा की परचमकुशाई अमीनाबाद पार्क में हुई।
बारावफात जुलूस में बवाल के बाद लाठीचार्ज, छह घायल
8 of 10
जहां से निकला जुलूस ऐशबाद ईदगाह तक गया, इसमें करीब 200 परचम फहराती अंजुमनें व हजारों अकीदतमंद शामिल हुए।
बारावफात जुलूस में बवाल के बाद लाठीचार्ज, छह घायल
9 of 10
अल्लाह के आखिरी नबी हजरत मोहम्मद के जन्म दिवस को याद करने के लिए जुलूस ए मदहे सहाबा में सुबह करीब आठ बजे से ही अंजुमनों के जुटने लगीं।
एक के बाद परचम फहराते व नात पेश करती अंजुमनों की कतारें और ...या मोहम्मद ...या रसूल अल्लाह, नारा ए तदबीर...अल्लाह हू अकबर, मदहे सहाबा जिंदाबाद जैसे नारे लगाते अकीदतमंदों के हुजूम पार्क से निकले, जो महिला महाविद्यालय, रकाबगंज, नक्खास, टुड़ियागंज, बिल्लौचपुरा, हैदरगंज होते हुए ऐशबाग ईदगाह पहुंचे। ईदगाह में जुलूस के समापन पर जलसा ए सीरतुन्नबी का आयोजन किया गया।