रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगा प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स की सोमवार को पुलिस ने एक बार फिर से पिटाई कर दी। तीन दिन पहले मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने पर भी राजभवन के सामने स्टूडेंट्स पर लाठियां फटकारी गई थीं। सोमवार सुबह से स्टूडेंट बासमंडी स्थित प्राविधिक शिक्षा परिषद कार्यालय पहुंचे थे।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
2 of 6
कोई समाधान न मिलते देख स्टूडेंट्स ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की। न मानने पर लाठीचार्ज कर स्टूडेंट्स को तितर-बितर कर दिया। लाठीचार्ज में कई स्टूडेंट्स को चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
3 of 6
स्टूडेंट्स का आरोप था कि रिजल्ट में इतनी गड़बड़ी करने के बावजूद केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है। कानपुर से आए रमेश ने बताया कि उसको सभी विषयों में 65 फीसदी नंबर मिले हैं। इसके बावजूद प्रैक्टिकल में फेल कर दिया गया।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
4 of 6
प्राविधिक शिक्षा परिषद के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एजेंसी की लापरवाही की वजह से रिजल्ट में गड़बड़ी हुई है। असल में एजेंसी के पास काम करने के लिए न तो कर्मचारी हैं और न ही पर्याप्त सामान। इसी वजह से रिजल्ट में इतनी गड़बड़ियां हुई हैं और गलती सही करने में भी इतनी देर हो रही है।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
5 of 6
रिजल्ट में गड़बड़ी पर शासन ने मांगा जवाब पॉलीटेक्निक रिजल्ट में गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर शासन की ओर से प्राविधिक शिक्षा परिषद से जवाब तलब किया गया है। प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा ने प्राविधिक शिक्षा परिषद सचिव से रिजल्ट में गड़बड़ी के कारणों पर भी जवाब मांगा है।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
6 of 6
आठ हजार रिजल्ट सही करने का दावा उधर प्राविधिक शिक्षा परिषद ने अब आठ हजार स्टूडेंट्स की शिकायतें दूर करने का दावा किया है। परिषद के अधिकारियों के अनुसार अपूर्ण रिजल्ट के साथ ही अनुपस्थिति और गलत नंबर चढ़ने के मामले भी दुरुस्त किए गए हैं। रिजल्ट परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं। अपना रोल नंबर डालकर स्टूडेंट्स परिणाम जांच सकते हैं।