फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ की सड़कों पर फिर घेर कर पीटे गए शिक्षक, तस्वीरें

Fri, 09 Sep 2016 11:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 15
निश्चित मानदेय और समायोजन की मांग को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे माध्यमिक कंप्यूटर अनुदेशकों और पुलिस में जमकर झड़प हुई।
विज्ञापन

2 of 15
अनुदेशकों को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें करीब आधा दर्जन अनुदेशक जख्मी हो गए।
विज्ञापन

3 of 15
घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, शिक्षक एमएलसी समेत करीब 200 अनुदेशकों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया।

4 of 15
कंप्यूटर शिक्षकों का पद सृजित कर पूर्ण शिक्षक का दर्जा देने की मांग को लेकर माध्यमिक कंप्यूटर अनुदेशक कई दिनों से लक्ष्मण मेला मैदान में धरना दे रहे थे।
विज्ञापन

5 of 15
साथी की डेंगू से मौत के बाद बुधवार को अनुदेशकों ने ओसीआर परिसर में अपना धरना स्थानांतरित कर लिया था।
विज्ञापन

6 of 15
यहां गुरुवार सुबह सुल्तानपुर के विनय मिश्रा और कन्नौज के कामरान खान की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथियों की तबियत बिगड़ने और सुनवाई न होने से नाराज अनुदेशकों ने अचानक दोपहर में सीएम आवास घेराव का एलान कर दिया और कूच करने लगे।
विज्ञापन

7 of 15
इस पर ओसीआर गेट पर मौजूद पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इससे अनुदेशक भड़क गए और पुलिस से धक्कामुक्की करने लगे।

8 of 15
अनुदेशक - फोटो : amar ujala
दोनों पक्षों की खींचतान में ओसीआर बिल्डिंग का गेट भी टूट गया। इससे बेकाबू हुए अनुदेशकों पर पुलिस ने लाठियां बरसानी शुरू कर दी।

9 of 15
पुलिस से झड़प के दौरान कंप्यूटर अनुदेशक।

10 of 15
पुलिस से झड़प के दौरान कंप्यूटर अनुदेशक।

11 of 15
इस दौरान धक्का-मुक्की में घायल एक अनुदेशक पर पानी डाल उसे होश में लाने का प्रयास करते उसके अन्य साथी।

12 of 15
अनुदेशकों व पुलिस में पहले काफी देर तक बहस होती रही।

13 of 15
प्रदर्शन के दौरान अनुदेशक।

14 of 15
लाठीचार्ज और भगदड़ में करीब आधा दर्जन अनुदेशकों को चोटें आईं। सभी घायलों कों उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये अनुदेशक हुए जख्मी
माध्यमिक कंप्यूटर अनुदेशक एसोसिएशन की अध्यक्ष साजदा पवार ने बताया कि लाठीचार्ज में अमित बाजपेई, संचिता, प्रीति सिंह, अजय मिश्रा समेत कई अन्य अनुदेशकों को चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि लाठीचार्ज में वे खुद भी जख्मी हुई हैं।
विज्ञापन

15 of 15
इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों में शामिल शिक्षक एमएलसी चेतनारायण और उमेश द्विवेदी समेत करीब 200 अनुदेशकों को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें