फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती में आरक्षण को लेकर लखनऊ की सड़कों पर बवाल, पथराव-लाठीचार्ज, तस्वीरें

Wed, 10 Aug 2016 10:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 11
बुधवार को नगर निगम मुख्यालय के आगे सफाई कर्मचारी भर्ती में आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लालबाग में नगर निगम मुख्यालय के आगे बैठक के बाद कर्मचारी संगठनों के लोग ज्ञापन देने के लिए विधानसभा मार्ग जा रहे थे।
विज्ञापन

2 of 11
ज्ञापन देने के लिए जाते सफाई कर्मचारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। लाठीचार्ज में 24 नगर निगम कर्मचारी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 11
वहीं, पुलिस का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की तरफ से पत्थरबाजी शुरू होने के बाद खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं उप्र. सफाई मजदूर संयुक्त मोर्चा ने बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है।

4 of 11
40,000 सफाई कर्मचारियों की भर्ती में आरक्षण व्यवस्था लागू करने के विरोध में बुधवार को उप्र. सफाई मजदूर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले एक प्रदर्शन रखा गया था। संयुक्त मोर्चा की मांग है कि भर्ती में केवल खास जाति के लोगों को ही चयनित किया जाए। यह प्रदर्शन और खुली बैठक नगर निगम के लालबाग मुख्यालय के आगे रही।
विज्ञापन

5 of 11
दोपहर बाद कर्मचारी एकजुट होकर ज्ञापन देने के लिए विधानसभा की तरफ बढ़े। इस बीच विधानसभा मार्ग पर जाने से रोकने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने मना किया।
विज्ञापन

6 of 11
विधानसभा मार्ग की तरफ जाने के लिए अड़े कर्मचारियों को पुलिस ने खदेड़ने के लिए लाठियां फटकारना शुरू कीं। पुलिस का कहना है कि इस बीच भीड़ की तरफ से विरोध और पत्थर फैंकने की हरकत किसी ने कर दी।
विज्ञापन

7 of 11
इसके बाद पुलिस ने कर्मचारियों और प्रदर्शन में शामिल लोगों को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। पुलिस की भी तरफ से पत्थरबाजी प्रदर्शन कर रहे लोगों पर की गई। इससे प्रदर्शन में शामिल दो दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सिर फटने की वजह से तीन लोगों को ट्रॉमा सेंटर, केजीएमयू तक में भर्ती कराना पड़ गया।

8 of 11
कर्मचारी शशि मिश्रा ने बताया कि नगर निगम मुख्यालय तक में पुलिस घुस गई। यहां कर्मचारियों को उनके कार्यालयों से निकालकर पीटा गया। कई संगठनों ने इस घटना पर विरोध दर्ज कराया है।

9 of 11
आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
उप्र. सफाई मजदूर संयुक्त मोर्चा के संयोजक दुर्गेश बाल्मिकी ने बताया कि पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में सफाई काम बंद रहेगा। वहीं नगर निगम के दूसरे कर्मचारी संगठनों का भी हमें समर्थन मिल रहा है। ऐसे में पूरे यूपी में नगर निगम की सेवाएं ठप की जाएंगीं। इसके लिए सभी कर्मचारियों से 11 अगस्त से शुरू हो रहे बंद में शामिल होने की अपील की गई है। (पथराव में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए।)

10 of 11
स्थानीय निकाय एवं सफाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा केसदस्य जगदीश बाल्मिकी, शशि कुमार मिश्र, उप्र. नगर निगम कर्मचारी संघ के रामकुमार रावत, नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा ने पूरे मामले की जांच की मांग के साथ बंद को समर्थन दिया है।
विज्ञापन

11 of 11
महिलाओं को भी नहीं छोड़ा
पुलिस के लाठीचार्ज कई महिला सफाई कर्मचारी भी घायल हुई हैं। विधानसभा मार्ग से लालबाग तक पुलिस ने कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसमें माया धानुक सहित कई महिला कर्मचारी को चोट आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें