लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-1 में बुधवार सुबह बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पेड़ के नीचे सो रहे मजदूर को रौंद दिया। हादसे में मंजीत शाह (40) की मौत हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
मजदूर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर रामसूरत सोनकर के मुताबिक, बिहार के सीवान का रहने वाला मंजीत शाह गोमतीनगर विस्तार इलाके में झोपड़ी डालकर रहता था। वह पेशे से मजदूर था।
विज्ञापन
3 of 5
मजदूर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह झोपड़ी के पास पेड़ के नीचे चारपाई पर सो रहा था। इस बीच बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे रौंद दिया।
4 of 5
मजदूर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने घायल को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।