लखनऊ में रविवार को होने वाले आईपीएल के मुकाबले में भाग लेने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम शनिवार को लखनऊ पहुंच गई है।
केकेआर की टीम अमौसी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीधे होटल के लिए रवाना हो गई। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे।
कोलकाता टीम में सुनील नारायण व मिशेल स्टार्क जैसे कई स्टार खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
वहीं, अपना तीसरा आईपीएल खेल रही लखनऊ सुपरजायंट्स टीम के लिए मौजूदा सत्र शानदार रहा है। (तस्वीर में - लखनऊ पहुंचे केकेआर टीम के खिलाड़ी)
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
10 मैचों में छह जीत और चार हार के साथ अंक तालिका में तीसरे पायदान पर काबिज लखनऊ का लक्ष्य लीग मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन कर शीर्ष दो में जगह बनाना है। (तस्वीर में - लखनऊ पहुंचे केकेआर टीम के खिलाड़ी)
4 of 5
- फोटो : amar ujala
वर्ष 2022 और 2023 के आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स ने अंक तालिका में तीसरा स्थान प्राप्त किया और दोनों बार टीम को एलीमिनेटर में हारकर बाहर होना पड़ा।