फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद की बहू ने दो वीडियो में खोले आयुष के सारे राज, खुद पर हमला करवाने से लेकर वीडियो वार तक जानें सबकुछ

Mon, 15 Mar 2021 01:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
आयुष किशोर की पत्नी अंकिता। - फोटो : amar ujala
भाजपा सांसद कौशल किशोर की बहू अंकिता द्वारा रविवार देर रात हाथ की नस काटकर खुदकुशी करने की कोशिश से पूरा मामला बेहद संवेदनशील हो गया है। इसके पहले अंकिता ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो डालकर पति आयुष किशोर पर गंभीर आरोप लगाए थे।

वीडियो में अंकिता ने कहा कि आयुष तुम्हारा बहुत इंतजार किया। ऐसा लगता था कि तुम आओगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब मुझे नहीं रहना है। मैं हार गई हूं। मुझे इतने ही वक्त के लिए रहना था। अब दुनिया से जाना है। मुझे याद रखोगे। हर कदम पर तुम्हारे साथ थी। तुम्हारी गलतियों को भी मैने छिपाया। झूठी चोटें भी कई बार लगाई। इसे भी मैंने छिपाया।

मुझे पता था कि तुम छोटे हो लेकिन मैं पीछे नहीं हटी। तुम इतने मतलबी हो इसके बारे में नहीं पता था। अब कुछ नहीं बचा। तुमने बच्चे के बारे में भी नहीं सोचा। मेरे मरने की वजह तुम हो। तुम आयुष, तुम्हारा परिवार, तुम्हारे पिता कौशल किशोर, मां जयादेवी और भाई विकास किशोर जिम्मेदार हैं। इसके अलावा वीडियो में कई और बातें कहीं।

अंकिता ने रविवार रात डेढ़ बजे अपनी कलाई की नस काट ली थी। खुदकुशी की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे सांसद के घर के पास से पकड़ा था। उसे महिला थाने ले जाया गया, जहां से वह झांसा देकर फिर सांसद के घर पहुंच गई और कलाई की नस काट ली है। उसे सिविल अस्तपाल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

2 of 6
थाने पहुंचा आयुष किशोर। - फोटो : amar ujala
आयुष ने बयान दर्ज करवाया पर नहीं दिया कुछ सवालों के जवाब
रविवार को ही खुद पर गोली चलवाने का आरोपी आयुष किशोर मड़ियांव थाने बयान दर्ज कराने पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने उससे 40 मिनट तक पूछताछ के बाद बयान दर्ज किया। इस दौरान वारदात से जुड़े कई सवालों पर वह चुप्पी साध गया। उसने पिस्तौल के बारे में कहा कि चंदन गुप्ता ने ही उपलब्ध कराई, जिससे उसके साले ने हमला किया था।

एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक सांसद के बेटे आयुष के घर में नोटिस की तामील कराकर बयान दर्ज कराने के लिए 14 मार्च की तारीख दी गई थी। रविवार को बयान दर्ज कराने पहुंचे आयुष ने बताया कि उसके साले आदर्श ने गोली मारी। उसने हमले के पीछे का कारण नहीं बताया। पिस्तौल के बारे में बताया कि चंदन गुप्ता ने पिस्तौल दी थी। अब पुलिस चंदन को नोटिस देकर बयान दर्ज कराएगी।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
अंकिता के आरोप पर चुप्पी साधी
आयुष वारदात से जुड़े कई बिंदु पुलिस के सामने स्पष्ट नहीं कर सका। इसमें आदर्श ने उसे गोली मारी थी तो उसके पीछे क्या कारण था और वह हॉस्पिटल से क्यों फरार हो गया। तीन मार्च को यह घटना हुई और वह करीब 11 दिन बाद सामने आया। इसके अलावा पत्नी अंकिता ने जो आरोप लगाए है उस संबंध में भी चुप रहा। हालांकि एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक वारदात को लेकर स्थिति साफ न होने पर आयुष को दोबारा बयान के लिए बुलाया जाएगा।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
ये था पूरा मामला
दो मार्च की रात को भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष ने खुद पर छठा मील स्थान के पास गोली चलवा ली थी। इस मामलें पुलिस ने वारदात के 12 घंटे के अंदर ही गोली चलाने के आरोप में उसके साले आदर्श को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से आयुष फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच बुधवार को आयुष के वकील ने कोर्ट में आत्मसमर्पण की अर्जी डाली है। जिस पर 12 मार्च की तारीख को आदेश हुआ कि पुलिस सीधे उसकी गिरफ्तारी नहीं कर सकती है। उसे पूछताछ के लिए नोटिस जारी करे। बयान दर्ज करे इसके बाद गिरफ्तारी के लिए प्रयास करे।

इसके बाद प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव मनोज कुमार सिंह ने आयुष किशोर को नोटिस जारी किया। जिसके मिलने के बाद वह रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे मड़ियांव थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने उससे पूछताछ की। पुलिस ने वारदात से जुड़े कई सवाल तैयार किये थे। जांच में सामने आया कि आयुष ने साले आदर्श से खुद पर गोली चलवाई थी। दोनों चंदन गुप्ता सहित तीन युवकों को फंसाने की साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
आयुष ने अंकिता पर लगाए थे हनी ट्रैप में फंसाने के आरोप
इसके पहले फरारी के दौरान जारी किए गए एक वीडियो में खुद आयुष ने भी अंकिता पर गंभीर आरोप लगाए थे। उसने वीडियो में खुद को निर्दोष बताते हुए कहा था कि उसने खुद पर गोली नहीं चलवाई है। उसकी पत्नी ने पहले उसे हनीट्रैप के जरिए अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर उसी ने गोली चलवाने की साजिश रची थी।

आयुष ने कहा था कि घर वालों का विरोध करके जिससे उसने शादी की उसी ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। सात माह पहले मेरी उससे मुलाकात हो गई। उसके अगले दिन हम दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। इसके बाद वह शादी का दबाव बनाने लगी। मैं उसके प्यार में पागल हो गया। अपने माता-पिता की बात माननी भी बंद कर दी और उनकी मर्जी के बगैर मैंने शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंकिता व आयुष किशोर। - फोटो : amar ujala
पत्नी के कहने पर रेलवे ट्रैक पर बैठकर पिता को दी थी आत्महत्या की धमकी
आयुष ने बताया था कि पत्नी के कहने पर ही मैं बीते दिनों एक रेलवे ट्रैक पर बैठा था। वहां पर पत्नी के दबाव बनाने पर ही पिता को वीडियो काल किया और आत्महत्या करने की धमकी दी। पत्नी मुझ पर दबाव बना रही थी कि घर वालों से रुपये ऐंठू। मैंने पत्नी और उसके घर वालों का पेट पाला। उनके सारे खर्च उठाए और जब मेरे पास रुपये नहीं बचे तो वह मुझ पर घर वालों से रुपये ऐंठने का दबाव बनाने लगी।

आयुष ने बताया था कि उसने अपने पहले पति को भी अभी तक नहीं छोड़ा है। मेरे माता-पिता बहुत अच्छे हैं। वह मुझे माफ कर दें। मैं पत्नी के बहकावे में आ गया था। पत्नी की असलियत अगर किसी को पता करनी हो तो वह उसके गांव और घर पर जाकर पता कर ले। शादी के बाद पत्नी ने कभी मंगलसूत्र नहीं पहना उसने कभी भी सिंदूर नहीं लगाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें