फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: टेंट सिटी में होंगी फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं, जनवरी में आने पर दोगुना किराया देना होगा

Fri, 08 Dec 2023 03:35 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या में बन रही टेंट सिटी में करीब 88,000 भक्तों के रहने की सुविधा होगी। 8500 वर्ग मीटर में निर्मित यह टेंट सिटी किसी बडे़ होटल से कम नहीं लगती।
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाएगी। श्रद्धालु अयोध्या में कम से कम एक सप्ताह रुक सकें, ऐसी व्यवस्था की जा रही है। इसी क्रम में अयोध्या में छह स्थानों पर टेंट सिटी का निर्माण किया जा रहा है। ये टेंट सिटी आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगी। यहां भक्तों को फाइव स्टार होटल जैसी सुविधा मिलेगी।

रामनगरी में गुप्तारघाट, ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा, रामकथा संग्रहालय के पीछे, बाग बिजेसी, कारसेवकपुरम व मणिरामदास छावनी के परिसर में टेंट सिटी का निर्माण किया जा रहा है। छह टेंट सिटी में करीब 88,000 भक्तों के रहने की सुविधा होगी। ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा के पास भव्य टेंट सिटी लगभग बनकर तैयार है। गुजरात की कंपनी प्रवेज की ओर से टेंट सिटी का निर्माण कराया जा रहा है। 8500 वर्ग मीटर में निर्मित यह टेंट सिटी किसी बडे़ होटल से कम नहीं लगती। इसके निर्माण में अयोध्या की संस्कृति की झलक भी दिखती है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
टेंट सिटी के प्रवेश द्वार पर पहुंचते ही भव्य गेट आकर्षण बढ़ाता है। टेंट सिटी में कदम रखते ही आकर्षक फौव्वारे के बीच स्थित भगवान श्रीराम की चरणपादुका, भव्य लाइटिंग व रामधुन भक्तों को आनंदित करती नजर आएंगी। यहां कुल 30 कमरे निर्मित किए गए हैं, जिसमें समस्त आधुनिक सुविधाएं होंगी। टेंट सिटी परिसर में सांस्कृतिक मंच भी बनाया जा रहा है। जिस पर रामलीला कल्चर शो की भी प्रस्तुति की जाएगी। प्रवेज कंपनी की ओर से ही रामकथा संग्रहालय के पीछे 35 कमरों की टेंट सिटी बनाई जा रही है, यहां भी होटल जैसी सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
किराए के साथ जीएसटी भी देनी होगी
यहां के सेफ रविशंकर राय ने बताया कि यहां केवल शाकाहारी भोजन की ही व्यवस्था होगी। बिना लहसुन, प्याज का भी भोजन मांग पर दिया जाएगा। अयोध्या घुमाने के लिए टैक्सी की भी व्यवस्था दी जाएगी। यदि दिसंबर में आने के लिए भक्त बुक कराते हैं तो 9 हजार व 17 प्रतिशत जीएसटी यदि जनवरी में बुक कराते हैं तो 20 हजार व 17 प्रतिशत जीएसटी देना होगा।

4 of 5
- फोटो : iStock
बाग बिजेसी में हवन-पूजन के लिए बन रही यज्ञशाला
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से बाग बिजेसी में 25,000 भक्तों के लिए निर्माणाधीन टेंट सिटी इसी माह के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
यहां प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले अतिथियों व साधु-संतों को रोका जाएगा। चूंकि यहां साधु-संतों के निवास की व्यवस्था है, इसलिए हवन कुंड भी बनाए जा रहे हैं। यह टेंट सिटी पांच नगरों में बंटी होगी। हर नगर में एक भोजनालय होगा, जहां एक हजार लोग एक साथ भोजन कर पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें