फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा के 9534 पदों पर भर्ती: योग्यता से लेकर परीक्षा के बारे में जानें हर बात, यहां देखें पूरी डिटेल

Sat, 27 Feb 2021 07:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में उपनिरीक्षक रैंक के 9534 पदों पर भर्ती होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इसका विज्ञापन जारी कर चुका है। इसमें उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 9027 पद, पीएसी के प्लाटून कमांडर के 484 पद और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 23 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी 01 से 30 अप्रैल के बीच आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
बोर्ड के चेयरमैन राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 9027 पदों में 27 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए, 21 प्रतिशत अनुसूचित जाति, 10  प्रतिशत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और 2 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित होंगे। इसी तरह क्षैतिज आरक्षण में 20 प्रतिशत महिलाओं के लिए, 5 प्रतिशत भूतपूर्व सैनिक और 2 प्रतिशत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों के लिए आरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
प्लाटून कमांडर और अग्निशमन द्वितीय अधिकारियों की भर्ती में भी आरक्षण की यही व्यवस्था लागू रहेगी। लेकिन प्लाटून कमांडर और अग्निशमन अधिकारियों के पदों पर महिलाओं की भर्ती नहीं होगी। ऐसे में महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत का आरक्षण भी नहीं लागू होगा। उन्होंने बताया कि इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए सभी वर्ग के आवेदकों से 400-400 रुपये शुल्क लिए जाएंगे। इसे ऑनलाइन जमा करना होगा।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
आवेदन के लिए अर्हताएं :
-उप निरीक्षक नागरिक पुलिस व प्लाटून कमांडर के लिए किसी विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यताप्राप्त कोई अर्हता
-अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के लिए विज्ञान में स्नातक की उपाधि या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यताप्राप्त कोई अर्हता
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
-1 जुलाई 2021 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए
- 400 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा दो घंटे की होगी
-एससी, एसटी व ओबीसी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयुसीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी
-भूतपूर्व सैनिकों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें