फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं वरुण गांधी के 5 विवादित और चर्चित बयान

विज्ञापन
1 of 6
वरुण गांधी एक बार फिर अपने बोलों और बयानों की वजह से चर्चाओं में हैं। कानपुर के एक कार्यक्रम में वरुण गांधी ने कहा कि दूसरों दलों की तुलना में भाजपा में युवाओं को आने का मौका कम मिलता है। इस बयान को मोदी की युवा नीति के खिलाफ माना जा रहा है। इसके पहले भी वरुण गांधी कई बार ऐसे बयान दे चुके हैं जिनकी वजह से पार्टी को किरकिरी हुई थी।
विज्ञापन

ये हैं वरुण गांधी के 5 विवादित और चर्चित बयान

2 of 6
सांसद बनने के बाद पहली बार शुक्रवार को कानपुर आए वरुण गांधी ने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों की अपेक्षा भाजपा में यूथ को आगे आने का मौका कम मिल पाता है। करीब पांच घंटे के प्रवास के दौरान उन्होंने हर जगह पर युवाओं का ही समर्थन किया। हालांकि युवा उन्हें यूपी का भावी मुख्यमंत्री कहकर स्वागत करते रहे।
विज्ञापन

ये हैं वरुण गांधी के 5 विवादित और चर्चित बयान

3 of 6
इसके कुछ समय पहले ही वरुण गांधी कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर के घर जाने की वजह से विवादों में आए थे। इस मुलाकात को लेकर राजनीति शुरू हो गई है।  बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी का एक ट्वीट करके इस मुलाकाता को सार्वजनिक बनाया था। इसके बाद वरुण को इस मुलाकात पर सफाई देनी पड़ी थी।

ये हैं वरुण गांधी के 5 विवादित और चर्चित बयान

4 of 6
वरुण गांधी सबसे ज्यादा विवादों में तब आए थे जब उन्होंने पीलीभीत की एक सभा में हाथ काट लेने जैसा चर्चित बयान दिया था। वरुण् ने कहा था, "अगर कोई हिंदुओं की ओर हाथ बढ़ाता है या फिर ये सोचता हो कि हिंदू नेतृत्वविहीन हैं तो मैं गीता की कसम खाकर कहता हूँ कि मैं उस हाथ को काट डालूंगा." इस बयान की चहुओर आलोचना हुई थी।

विज्ञापन

ये हैं वरुण गांधी के 5 विवादित और चर्चित बयान

5 of 6
लोकसभा चुनाव के दौरान वरुण गांधी ने कांग्रेस सांसद और नेता राहुल गांधी की तारीफ करके मुसीबत मोल ले ली थी। सुल्‍तानपुर के लंभुआ में वरुण गांधी ने कहा था कि राहुल की अमेठी में सेल्फ हेल्प ग्रुप्स ने अच्छा काम किया है। ज‌बकि उनकी पूरी पार्टी राहुल पर अमेठी में कुछ न कर पाने का आरोप लगाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं वरुण गांधी के 5 विवादित और चर्चित बयान

6 of 6
लोकसभा चुनाव के दौरान भी वरुण गांधी चर्चाओं में आए थे। मामला भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की कोलकाता में हुई चुनावी सभा में उमड़ी भीड़ की संख्या पर हुआ था। भाजपा के प्रवक्ता जहां भीड़ को लाख से ऊपर बता रहे थे वहीं वरुण गांधी ने कहा था कि मैदान में कुछ हजार लोग ही आ सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें