लखनऊ में गरीबी से आजिज दो बच्चों और पत्नी को छोड़कर किन्नर बने उस्मान उर्फ रूबीना के मर्डर का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। ये हत्या लूटपाट नहीं बल्कि किसी और वजह से की गई थी।
विज्ञापन
2 of 13
रूबीना हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
हसनगंज में किन्नर रूबीना हत्या-लूटकांड में करीबी पर शक जता रही पुलिस ने सर्विलांस से कातिल का सुराग लगाने के साथ रविवार रात उसके प्रेमी मो. यासिर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
3 of 13
रुबीना हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
खुलासा हुआ कि कैंची व चाकू बेचने वाले युवक से छह महीने पहले रूबीना ने दोस्ती बनाई। दोनों में गलत संबंध हुए और रूबीना उस पर खूब खर्च करने लगी। इसके बाद युवक को लाखों-करोड़ों के ख्वाब दिखाकर किन्नर बनने का दबाव बनाने लगी।
4 of 13
रूबीना हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
रकम के लालच में युवक उससे सतर्क रहने के साथ बचाव के लिए चाकू रखता था। अंधेरे कमरे में हाथापाई के दौरान उसने रूबीना के हाथ में चमकती वस्तु देखी और चाकू से हमला कर डाला। इसके बाद बेड पर खून से लथपथ पड़ी रूबीना पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगाई और उसकी स्कूटी लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
5 of 13
रूबीना (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
एएसपी ट्रांसगोमती जय प्रकाश ने बताया कि उस्मान उर्फ छोटू उर्फ रूबीना की हत्या व लूटकांड की पड़ताल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व अन्य तरीकों से छानबीन में रूपपुर खदरा निवासी मो. यासिर से उसके अंतरंग संबंधों की जानकारी मिली।
विज्ञापन
6 of 13
रूबीना हत्याकांड
रूबीना की हत्या के बाद से यासिर के दोनों मोबाइल नंबर बंद होने से संदेह गहराया। अहम जानकारी मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया। यासिर ने काफी देर टालमटोल के बाद राज उगलने शुरू किए।
विज्ञापन
7 of 13
रूबीना हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
चौक के अकबरी गेट के पास कैंची व चाकू बेचने और धार लगाने का काम करने वाले यासिर की छह महीने पहले खदरा में मांस की दुकान पर रूबीना से मुलाकात हुई थी।
8 of 13
रूबीना हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
यासिर ने कुबूला कि रूबीना उसे घर पर बुलाकर मजाक में कहती थी कि किन्नर बन जाओ तो लाखों में खेलोगे। कुछ दिनों पहले उसने किन्नर बनने पर अपनी चेली बनाने की बात कही। बोली कि सारी संपत्ति उसे दे देगी। मोटी कमाई का लालच देने के साथ किन्नर बनने का दबाव बनाते हुए वॉट्सएप पर मैसेज भेजने लगी। इससे खतरे का अहसास हुआ और वह अपने पास चाकू रखने लगा।
9 of 13
रूबीना हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
एएसपी क्राइम डॉ. संजय कुमार ने बताया कि यासिर व रूबीना वॉट्सएप पर चैटिंग के साथ वीडियो कॉलिंग करते थे। रूबीना ने चार सितंबर को दिल्ली से वीडियो कॉल करके प्यार जताया।
10 of 13
रूबीना हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
लखनऊ पहुंचने पर उसने यासिर को कॉल करके जल्दी से घर आने का दबाव बनाया। साप्ताहिक बाजार में ग्राहकों की भीड़ के चलते यासिर ने रात में दुकान बंद करके उसके घर पहुंचा। इस दौरान दोनों में कई बार मोबाइल पर बात हुई।
11 of 13
रूबीना हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
यासिर ने खुलासा किया कि मोबाइल पर बातचीत के दौरान रूबीना से बहस भी हुई थी। दुकान बंद करके जब वह उसके घर पहुंचा तो नशे में धुत रूबीना उसे बेडरूम में ले गई। इसी दौरान रूबीना के हाथ में चमकती वस्तु नजर आने पर उसने चाकू उठाया और उसके पेट पर वार कर दिए।
12 of 13
रूबीना हत्याकांड
लूटपाट से इन्कार करते हुए यासिर ने कहा कि हाथापाई के दौरान सामान बिखर गया था। इससे पहले नशे में धुत रूबीना ने अलमारी खोलकर उसे गहने और नोट दिखाए थे। हमले में इस्तेमाल चाकू भी मौके पर छूट गया था। एसओ हसनगंज सुरेश कुमार यादव ने बताया कि रूबीना के कमरे का मलबा हटाकर छानबीन में एक चाकू भी मिला था। उस पर मिले अंगुलियों के निशान का यासिर की अंगुलियों की छाप से मिलान कराने को फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है।
यासिर ने बयान दिया कि वारदात अंजाम देने के बाद वह कैसरबाग बस अड्डे के पास सुल्तान कॉम्प्लेक्स गया और स्कूटी लावारिस खड़ी कर दी। उसकी चाभी भी नहीं निकाली। इसके बाद टैम्पो से अपने घर चला गया था। दोनों सिमकार्ड तोड़कर फेंक दिए थे और पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखे था।