लखनऊ में वक्त पर इलाज न मिल पाने पर गरीब मां-बाप से उनका छह साल का मासूम बेटा छिन गया। नगराम इलाके के मजदूर का बच्चा कच्ची दीवार ढहने से सोमवार रात गंभीर रूप से घायल हो गया था, सीएचसी डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया। अस्पताल में एंबुलेंस होने के बावजूद ड्राइवरों ने जाने से मना कर दिया जिससे बच्चे को इलाज मिलने में देरी हो गई और आज उसकी मौत हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
दीवार ढही
- फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबकि तमोरिया गांव में मजदूर राजेंद्र लोधी और उनका बेटा संगम (6) सोमवार शाम को खाना खाकर छप्पर के नीचे लेटे थे। छप्पर कच्ची दीवार पर रखा था।
विज्ञापन
3 of 6
छत गिरने से बच्चे की मौत
बता दें कि लखनऊ में बीते 24 घंटों से बारिश हो रही है जिसके चलते दीवार भरभराकर बच्चे और उसके पिता के ऊपर गिर गई।
4 of 6
छत गिरने से बच्चे की मौत
- फोटो : amar ujala
दु्र्घटना के बाद 108 नंबर एंबुलेंस को फोन किया गया लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। परिजनों ने किसी तरह घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
5 of 6
छत गिरने से बच्चे की मौत
- फोटो : amar ujala
बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा रेफर कर दिया गया। वहां 102 एंबुलेंस होने के बावजूद ड्राइवर ने जाने से मना कर दिया। एंबुलेंस के ड्राइवर एसडीएम और सीएचसी अधीक्षक के निर्देश के बावजूद एंबुलेंस छोड़कर भाग गए थे।