फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक तिवारी हत्याकांड: डिप्टी सीएम बोले, ऐसे दुख के मौके पर केजरीवाल न करें राजनीति

Sun, 30 Sep 2018 07:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
केशव प्रसाद मौर्य व अरविंद केजरीवाल। - फोटो : amar ujala
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विवेक तिवारी हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट की और सरकार से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने इस मामले पर राजनीतिक करने वाले नेताओं को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि ऐसे दुख के मौके पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि 'एक बेगुनाह हिन्दू को दिनदहाड़े गोली मार दी। उनके हत्यारे से थाने में बैठाकर कर प्रेस कांफ्रेंस करवाते हो। आपका मंत्री उनको अपराधी घोषित करता है। उनके लिए जब हम न्याय मांगते हैं तो भाजपा वाले कहते हैं हमारी ओछी सोच है?' जिस पर डिप्टी सीएम ने जवाब दिया है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि परिवार पार्टी से भी जुड़ा हुआ है। उनका दुख हमारा दुख है। जांच की कार्रवाई शीघ्र पूरी कर जो भी कठोरतम सजा हो सकती है। आरोपियों को दी जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
केशव प्रसाद ने कहा कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करती है तो सरकार उनका समर्थन करती है पर किसी बेगुनाह की जान जाने को स्वीकार नहीं किया जा सकता। पीड़ित परिवार से एसएसपी सहित कई अफसरों ने मुलाकात की और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

इस घटना के बाद यूपी सरकार एक बार फिर निशाने पर आ गई है। सरकार ने पीड़ित परिवार को नौकरी और 25 लाख रुपये मुआवजा देने का वादा किया है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
इस मामले में हरदोई के शाहाबाद की विधायक रजनी तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पुलिस प्रशासन व जिलाधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
 
 
रजनी तिवारी ने लिखा है कि इस घटना ने प्रदेश प्रशासन व पुलिस की छवि धूमिल की है। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की बात कही गई लेकिन वो थाने में बयान देता नजर आया। वहीं, पीड़ित परिवार ने लखनऊ जिलाधिकारी द्वारा धमकाये जाने की बात भी कही है जो कि बेहद शर्मनाक है।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
रजनी तिवारी ने सीएम योगी से मांग की है कि घटना में लखनऊ के जिलाधिकारी व पुलिस प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, जिससे जनता के बीच सख्त संदेश जाए।

हालांकि, आरोपी सिपाही संदीप कुमार व प्रशांत चौधरी को बर्खास्त कर दिया गया है। इन दोनों सिपाहियों ने ही शुक्रवार रात विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इस तरह की घटनाएं सरकार कभी भी स्वीकार नहीं करेगी। मामले में जो भी आरोपी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दुख की घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ है और हर सहायता की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें