फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में उगा चुके हैं 'मोदी-ऐश्वर्या' को, अब 'धोनी' की बारी

विज्ञापन
1 of 6
लखनऊ के एक बागान में पद्मश्री बागवान कलीमुल्ला ने कई बड़ी-बड़ी हस्तियों को अपने बाग में उगाया है। जी हां, इन सभी हस्तियों के नाम पर कलीमुल्ला ने आम की किस्में बनाई हैं। इस समय कलीमुल्ला 'धोनी' नाम की किस्म बना रहे हैं।
विज्ञापन

बाग में उगा चुके हैं 'मोदी-ऐश्वर्या' को, अब 'धोनी' की बारी

2 of 6
विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय टीम की हौसला अफजाई के लिए देश के जाने माने आम बागवान पदमश्री कलीमुल्ला ने मलिहाबाद में आम के एक विशेष किस्म 'धोनी' विकसित करके इसे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को समर्पित किया है। इस आम की खासियत है कि यह सुर्ख रंग में होगा और खाने में रेशे कम होंगे। साथ ही मिठास भी संतुलित रखी गई ताकि फल का स्वाद ज्यादा आए।
विज्ञापन

बाग में उगा चुके हैं 'मोदी-ऐश्वर्या' को, अब 'धोनी' की बारी

3 of 6
बीते वर्ष कलीमुल्ला ने नमो (नरेंद्र मोदी के नाम पर) के नाम पर भी आम की किस्म उगाई थी। नरेन्द्र मोदी के साथ ही कलीमुल्ला ने दिल्ली दुराचार कांड पीड़िता की स्मृति में निर्भया किस्म का आम भी उगाया था।

बाग में उगा चुके हैं 'मोदी-ऐश्वर्या' को, अब 'धोनी' की बारी

4 of 6
पद्मश्री कलीमुल्ला ने बताया कि वे 'धोनी' आम का विधिवत नामकरण यूपी के सीएम अखिलेश से करवाना चाहते हैं। बता दें कि कलीमुल्ला यूपी के सीएम अखिलेश यादव के नाम की किस्म भी तैयार कर चुके हैं।
विज्ञापन

बाग में उगा चुके हैं 'मोदी-ऐश्वर्या' को, अब 'धोनी' की बारी

5 of 6
कलीमुल्ला ने‌ क्रिकेट के बुखार को देखते हुए कुछ सालों पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम पर भी आम की किस्म तैयार की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाग में उगा चुके हैं 'मोदी-ऐश्वर्या' को, अब 'धोनी' की बारी

6 of 6
फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के नाम पर भी लखनऊ के इस बागान में आम उगाए जा चुके हैं। वहीं कलीमुल्ला ने बताया कि 'धोनी' को दशहरी और सुर्खा आम प्रजातियों के संकर से तैयार किया गया है। इस तैयार करने में उन्हें तीन वर्ष लगे हैं और इस वर्ष इसके पौधे में बौर आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें