फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुसलमान खुलने नहीं देंगे इमामबाड़ा,घरों में मनाएंगे मातम'

विज्ञापन
1 of 7
मंगलवार को हाईकोर्ट के आदेश के बाद इमामबाड़े का ताला खोलने से इंकार कर रहे मौलाना समर्थकों ने प्रदर्शन तेज कर दिया। देर रात बड़े इमामबाड़े पर कोर्ट आदेश के खिलाफ मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि अगर जबरन ताला खोला गया तो एक लाख शिया नौजवान गिरफ्तारी देंगे। साथ ही घर की छतों पर से मातम की सदाएं गूंजेंगी।
विज्ञापन

'मुसलमान खुलने नहीं देंगे इमामबाड़ा,घरों में मनाएंगे मातम'

2 of 7
मौलाना ने कहा कि कोर्ट के आदेशों का प्रदेश की सरकार में लगातार उल्लंघन होता रहा है पहले पूर्व में आए आदेशों का पालन किया जाए बाद में इमामबाड़े के ताला खुलवाने के आदेश को स्वीकार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

'मुसलमान खुलने नहीं देंगे इमामबाड़ा,घरों में मनाएंगे मातम'

3 of 7
शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी को लेकर सपा सरकार से नाराज हुए मौलाना जव्वाद ने कहा कि सपा सरकार द्वारा मुसलमानों से झूठे किए वादों को पहले पूरा किया जाए। अब तक जारी कोर्ट आदेशों का सरकार अनुपालन करे फिर बड़े व छोटे इमामबाड़े का ताला खुलवाए।

'मुसलमान खुलने नहीं देंगे इमामबाड़ा,घरों में मनाएंगे मातम'

4 of 7
मौलाना का कहना है कि बड़ा इमामबाड़ा व छोटे इमामबाड़े के ताले अब तभी खुलेंगे जब मुसलमानों से किए वादे सरकार पूरे करेगी। अगर जबरन ताला खुलवाने का प्रयास किया गया तो राजधानी में एक लाख युवा गिरफ्तारी देगा और पूरे शहर में शिया अपने घरों पर से मातम करेंगे।
विज्ञापन

'मुसलमान खुलने नहीं देंगे इमामबाड़ा,घरों में मनाएंगे मातम'

5 of 7
मौलाना ने बताया कि उनके समर्थक पूरे देश में रेल रोको आंदोलन को लेकर जिद कर रहे हैं लेकिन उन्होने रोका हुआ है। मौलाना ने कहा कि शांति पूर्वक अपनी मांग को लेकर धरना दे रही अवाम पर जबरन दबाव न बनाया जाए। उनकी मांगों को संज्ञान में लिया जाए।
विज्ञापन

'मुसलमान खुलने नहीं देंगे इमामबाड़ा,घरों में मनाएंगे मातम'

6 of 7
छोटे इमामबाड़े पर महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। शबीह फातिमा ने कहा कि वे मौलाना कल्बे जव्वाद के समर्थन में छोटे इमामबाड़े का ताला नहीं खुलने देंगी अगर बिना मांग पूरी किए ताला खुलवाने की कोशिश की गई तो महिलाएं सामूहिक रूप से आत्मदाह कर लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मुसलमान खुलने नहीं देंगे इमामबाड़ा,घरों में मनाएंगे मातम'

7 of 7
वहीं मौलाना समर्थकों का कहना है कि कोर्ट आदेश की आड़ में प्रशासन ने बिना मांग पूरी किए जबरन ताला खुलावाना चाह तो पांच सौ प्रदर्शनकारी एक साथ आत्मदाह करने को तैयार हैं। जिला प्रशासन ने हाई कोर्ट के आदेशों का पालन कराने को लेकर कहा है कि कोर्ट आदेश के आधार पर इमामबाड़े का ताला हर संभव स्तर से खुलवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें