फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के भाई देर रात भाजपा में शामिल

Fri, 03 Nov 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
यूपी में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद के भाई जयेश प्रसाद और भाभी नीलिमा ने बृहस्पतिवार देर रात भाजपा का दामन थाम लिया।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में रात 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने जयेश और नीलिमा सहित उनके समर्थकों को भाजपा में शामिल किया। पांडेय ने कहा, जो भी व्यक्ति भाजपा की विचारधारा से जुड़कर स्वच्छ और स्वस्थ राजनीति करना चाहता है उसका भाजपा परिवार में स्वागत है।

जयेश दो बार विधान परिषद सदस्य रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, डॉ. चंद्रमोहन, हिमांशु दुबे, आलोक अवस्थी सहित अन्य भाजपाई मौजूद थे।

राजनीतिक हल्कों में चर्चा है कि उप्र में कांग्रेस की दिनों दिन बिगड़ती स्थिति के बाद जितिन प्रसाद भी जल्द भाजपा में आ सकते हैं। अगले कुछ दिनों में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा है।

आगे देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
जयेश प्रसाद व उनकी पत्नी।
विज्ञापन

3 of 5
भाजपा अध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

4 of 5
अटकलें लगाई जा रही हैं कि जितिन प्रसाद भी जल्दी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाजपा अध्यक्ष महेंद्र पांडेय, जयेश प्रसाद व उनकी पत्नी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें