संबंधित स्थल पर जब मूर्तियां रखी गई तो यही फैजाबाद के जिलाधिकारी थे। मूर्तियां रखे जाने की खबर पर तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री गोविंद वल्लभ पंत से मूर्तियां हटवाने को कहा, लेकिन नैयर ने पंत सरकार को लिखित रूप से भेज दिया कि इससे वहां दंगा भड़क जाएगा। नेहरू ने अयोध्या आने के लिए पंत को टेलीग्राम किया। पर, केके नैयर ने सुरक्षा कारणों से प्रधानमंत्री को आने की अनुमति नहीं दी।