उत्तर रेलवे ने दिल्ली और देहरादून के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। काफी समय से निरस्त चल रहीं जनता एक्सप्रेस, पद्मावत व फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस का संचालन बुधवार से बहाल कर दिया गया। हालांकि, बुधवार को फैजाबाद-दिल्ली व जनता एक्सप्रेस की अधिकतर सीटें खाली ही रहीं।