इटौंजा इलाके में सड़क हादसे में घायल टॉल प्लाजा के कर्मचारी की मंगलवार रात मौत के बाद पंचनामा भरने को लेकर दो थानों की पुलिस में खींचतान से आक्रोशित कर्मचारियों ने टोल प्लाजा का काम ठप किया और हाइवे पर शव रखकर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आधी रात को सीतापुर रोड कराया जाम, शव रखकर हुआ हंगामा
2 of 7
थोड़ी ही देर में सीतापुर रोड पर लंबा जाम लग गया। हरकत में आई पुलिस ने मामला शांत कराने की कोशिश नाकाम होने पर आला अफसरों को जानकारी दी। देर रात तक प्रदर्शन जारी था। पुलिस के मुताबिक, इटौंजा में टोल प्लाजा का कर्मचारी रवि उर्फ राम सिंह सोमवार शाम स्कूटी से मानपुर चौराहा की तरफ जा रहा था। इस बीच तेज रफ्तार से गुजरे ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मारी। राम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
आधी रात को सीतापुर रोड कराया जाम, शव रखकर हुआ हंगामा
3 of 7
ग्रामीणों ने उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। हालत में सुधार न होते देख परिवारीजनों ने उसे मड़ियांव इलाके के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां रात को उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने मड़ियांव थाने में सूचना देने के साथ पोस्टमार्टम की कार्रवाई करने को कहा।
आधी रात को सीतापुर रोड कराया जाम, शव रखकर हुआ हंगामा
4 of 7
पुलिसकर्मियों ने दुर्घटनास्थल इटौंजा क्षेत्र का बताते हुए पंचनामा की कार्रवाई इटौंजा पुलिस द्वारा किए जाने की जानकारी दी। राम सिंह का भाई कृष्ण कुमार इटौंजा थाने पहुंचा। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की लेकिन पंचनामा की कार्रवाई मड़ियांव पुलिस पर टाल दी।
विज्ञापन
आधी रात को सीतापुर रोड कराया जाम, शव रखकर हुआ हंगामा
5 of 7
इटौंजा व मड़ियांव थाने की पुलिस में खींचतान से आक्रोशित परिवारीजन राम सिंह का शव लेकर टोल प्लाजा पहुंचे और हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। साथी की मौत और पुलिस की हीलाहवाली से क्षुब्ध टॉल प्लाजा के कर्मचारी काम बंद करके प्रदर्शन में शामिल हो गए।
विज्ञापन
आधी रात को सीतापुर रोड कराया जाम, शव रखकर हुआ हंगामा
6 of 7
गांव मानपुर में हाइवे पर शव रखकर प्रदर्शन से सीतापुर रोड पर जाम लगने लगा। थोड़ी ही देर में गाड़ियों की कई किमी लंबी कतार लग गई। दर्जनों ट्रकों के साथ बसें व अन्य गाड़ियां जाम में फंस गई।
आधी रात को सीतापुर रोड कराया जाम, शव रखकर हुआ हंगामा
7 of 7
हाइवे पर जाम लगने के बाद इटौंजा पुलिस हरकत में आई। प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। बात न बनने पर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। देर रात तक हंगामा चल रहा था।