टीसीएस इंम्प्लाइज को यूपी सरकार से उम्मीदें हैं लेकिन अभी तक कंपनी व सरकार में बात नहीं हो सकी है। अब आईप्रोफेशनल्स अपना पूरा जोर लगा रहे हैं। उन्होंने कंपनी को लखनऊ में रोकने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया और टीसीएस को बचाने की अपील की।
टीसीएस कर्मचारियों ने सभी स्टूडेंट्स, इंजीनियस, डॉक्टर, व्यापारी और उनके परिवारों को रविवार सुबह छह बजे लोहिया पार्क के गेट नंबर दो पर उनके समर्थन में एकत्रित होने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
2 of 5
बता दें कि टाटा कंसल्टेंसी कंपनी (टीसीएस) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय के विस्थापन को लेकर लखनऊ पहुंचे टीसीएस के वरिष्ठ अधिकारियों और मुख्यमंत्री की बहुप्रतीक्षित मुलाकात शुक्रवार को नहीं हो सकी।
विज्ञापन
3 of 5
टीसीएस के सूत्रों के अनुसार सीएम की ओर से संदेश दिया गया कि सीएम टीसीएस के सीईओ से मुलाकात करना चाहेंगे। जबकि टीसीएस के प्रतिनिधिमंडल में शामिल अधिकारियों में सीईओ शामिल नहीं थे।
4 of 5
टीसीएस के सीओओ एनजी सुब्रमण्यम और वाइस प्रेसीडेंट (ग्लोबल हैड व इंटर्नल आईटी) सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के लिए पहुंचे थे। पर प्रदेश सरकार की ओर से कंपनी के सीईओ राजेश गोपीनाथन को न्यौता भेजा गया था।
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि कुछ समय पहले भी टीसीएस के एक प्रतिनिधि मंडल ने उनसे मुलाकात की थी, जिसमें दावा किया गया था कि टीसीएस के विस्थापन की बात गलत है, बल्कि कुछ कर्मचारियों को रूटीन के तहत लखनऊ से बाहर भेजा जा रहा है। वहीं मुलाकात के लिए टीसीएस के अधिकारियों ने संपर्क किया था, लेकिन वे सदन में होने की वजह से मिल नहीं सके।