फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरसीटीसी की तीसरी कॉरपोरेट ट्रेन का 16 को उद्घाटन, मिलेंगी ये सुविधाएं, देखें- शेड्यूल

Thu, 13 Feb 2020 12:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
तेजस एक्सप्रेस की तर्ज पर आईआरसीटीसी की तीसरी काॅरपोरेट ट्रेन काशी महाकाल एक्सप्रेस चलाने का खाका तैयार हो गया है। यह वाराणसी से इंदौर वाया लखनऊ चलेगी। 16 फरवरी को इसका उद्घाटन होगा, जबकि यात्रियों के लिए यह 20 फरवरी से नियमित रूप से शुरू होगी। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि  लखनऊ-नई दिल्ली व अहमदाबाद-मुंबईतेजस एक्सप्रेस की तर्ज पर काशी महाकाल एक्सप्रेस को चलाया जाएगा। यह दो रूटों से चलेगी। वाया लखनऊ, कानपुर रूट पर ट्रेन हफ्ते में दो दिन मंगलवार व बृहस्पतिवार को चलेगी। इलाहाबाद-कानपुर रूट से यह हफ्ते में एक दिन रविवार को चलेगी। ट्रेन का किराया संभवत: गुरुवार को जारी किया जाएगा।

 

विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
वहीं, इसकी बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। यात्रियों को 120 दिन पहले ट्रेन में बुकिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही स्टेशन पर पांच मिनट पहले तक भी टिकटों की बुकिंग करा सकेंगे। इसके अतिरिक्त टिकट कैंसिल कराने पर पूरा रिफंड मिलेगा। यात्रियों को दस लाख रुपये का ट्रैवेल इंश्योरेंस मिलेगा और लगेज पार्सल की सुविधा भी दी जाएगी।

 

 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
तीन ज्योतिर्लिंगों से गुजरेगी ट्रेन: काशी महाकाल एक्सप्रेस तीन ज्योतिर्लिंगों से होकर गुजरेगी। इससे तीर्थयात्रियों को भी लाभ मिलेगा। ट्रेन वाराणसी में काशी विश्वनाथ, उज्जैन में महाकालेश्वर और इंदौर के पास ओमकारेश्वर तक पहुंचने में मदद करेगी।
टूर पैकेज भी बनेंगे: अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि काशी महाकाल एक्सप्रेस को लेकर टूर पैकेज भी बनाए जा रहे हैं। ट्रेन तीर्थयात्रियों को काशी, ओमकारेश्वर, महाकालेश्वर, भोपाल, सांची, उज्जैन, भिम्बेटका, अयोध्या व प्रयाग के धार्मिक स्थलों के दर्शन कराएगी।

 

4 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
यह है रूट
-  वाराणसी इंदौर वाया लखनऊ (82401/02) ट्रेन हफ्ते में दो दिन मंगलवार व गुरुवार को वाराणसी से चलेगी। यह लखनऊ, कानपुर, बीना, संत हिरदाराम नगर, उज्जैन होते हुए इंदौर तक पहुंचेगी।
-  वाराणसी इंदौर वाया इलाहाबाद-कानपुर (82403/ 04) ट्रेन हफ्ते में एक दिन चलेगी। वाराणसी से यह रविवार को चलेगी और इलाहाबाद, कानपुर, बीना, संत हिरदारामनगर, उज्जैन होते हुए इंदौर तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें