फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरसीटीसी 26 से कराएगा दक्षिण भारत की हवाई यात्रा, बुकिंग के लिए यहां करें संपर्क

Sat, 28 Dec 2019 01:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
आईआरसीटीसी पर्यटकों को 26 जनवरी से 8 फरवरी तक दक्षिण भारत की हवाई यात्रा कराएगा। आठ दिन व सात रातों वाले इस पैकेज में लखनऊ से तिरुपति और कोच्चि से पुणे होकर लखनऊ वापसी होगी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया कि पैकेज में तीन सितारा होटलों में ठहरने, ब्रेकफास्ट व डिनर की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

3 of 5
पर्यटकों को तिरुपति में बालाजी, पद्मावती मंदिर, कालाहस्ती मंदिर, मदुरई में मीनाक्षी मंदिर, रामेश्वरम में रामनाथ मंदिर, त्रिवेंद्रम में पद्मनाभम मंदिर व कन्याकुमारी का भ्रमण कराया जाएगा।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
दो व्यक्तियों के एक साथ रुकने पर प्रति व्यक्ति 39,700 रुपये, तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रतिव्यक्ति 39 हजार रुपये और एक व्यक्ति के लिए 51,300 रुपये दर रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
बुकिंग गोमतीनगर के पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी मुख्यालय व वेबसाइट से कराई जा सकती है। इसके अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर 8287930908/09/10 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें