फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान की सैर कराएगा आईआरसीटीसी, देनी होगी इतनी सी कीमत, इस नंबर पर करें संपर्क

Sat, 11 Jan 2020 05:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
आईआरसीटीसी फरवरी में पर्यटकों को राजस्थान की सैर कराएगा। शुक्रवार को लॉन्च किए गए पैकेज के अंतर्गत पर्यटकों को लखनऊ से जयपुर वाया दिल्ली और वापसी में उदयपुर से दिल्ली होते हुए लखनऊ तक विमान सेवा की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
आमेर फोर्ट - फोटो : अमर उजाला
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि आठ रात व नौ दिन का यह पैकेज 14 फरवरी को शुरू होगा। पैकेज में जयपुर का आमेर फोर्ट, जलमहल, हवा महल, बिड़ला मंदिर, सिटी महल, जंतर मंतर, पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर, बीकानेर में जूनागढ़ किला, ऊंट प्रजनन केंद्र, जैसलमेर में पटवों की हवेली, जोधपुर में मेहरानगढ़ किला, जसवंत थाड़ा, मोती महल, उदयपुर में सिटी पैलेस व सहेलियों की बाड़ी की सैर कराई जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
यात्रियों के लिए थ्री स्टार होटल में रुकना, ब्रेकफास्ट, डिनर और एसी बसों से सफर शामिल है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
दो व्यक्तियों के एक साथ रुकने पर प्रतिव्यक्ति 38,900 रुपये, तीन लोगों के साथ रुकने पर 37,300 रुपये और अकेले रुकने पर 50,800 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
पैकेज की बुकिंग हेल्पलाइन नंबर 8287930908/09/10 पर कराई जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें