फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती की लहरों पर अठखेलियां करेंगे नौसेना के वाटर स्कूटर्स, नजारा होगा अद्भुत व अतुलनीय, तस्वीरें

Sat, 11 Jan 2020 05:00 PM IST
ishwar ashish नीरज ‘अम्बुज’/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
गोमती की लहरों पर नौसेना के वाटर स्कूटर्स, जेमिनी बोट, सेलिंग बोट जब अठखेलियां करती हुई नजर आएंगी तो देशप्रेम का जज्बा हिलोरे मारने लगेगा। इस पर जब हेलीकॉप्टर से नौसेना के कमांडो पानी में उतरेंगे और दुश्मनों को जमींदोज कर देने वाले रणकौशल का परिचय देंगे तो नजारा अतुलनीय व अद्भुत होगा।
विज्ञापन

2 of 6
चेतक - फोटो : अमर उजाला
पांच फरवरी से लखनऊ में शुरू हो रहे डिफेंस एक्सपो-2020 के लाइव शो में नौसेना की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। एक्सपो का मुख्य कार्यक्रम वृंदावन कॉलोनी में होगा, जबकि लाइव शो की प्रस्तुतियां रिवर फ्रंट पर होंगी। इसमें नौसेना के हेलीकॉप्टर चेतक व लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर जहां अपनी ताकत का परिचय देंगे। वहीं नौसेना के कमांडो अपने कठोर प्रशिक्षण और युद्ध रणनीति से दर्शकों को रूबरू कराएंगे। इसी क्रम में नौसेना की जेमिनी बोट, वाटर स्कूटर्स और सेलिंग बोट, गोमती नदी की लहरों पर इठलाती-इतराती दिखाई देंगी। इतना ही नहीं नौसेना तट रक्षक भी इस शो में शामिल होंगे। इस बाबत तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। चूंकि, गोमती नदी में पानी का स्तर अभी कम है, इसलिए प्रदेश सरकार की ओर से नदी में पानी की कमी को पूरा करने के लिए शारदा नहर से पानी छोड़ा जाएगा, जिससे नदी की गहराई बढ़ जाएगी और नौसेना की बोटें आसानी से आवागमन कर सकेंगी।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
रफ्तार के लिए जानी जाती हैं जेमिनी बोट्स
नौसेना की जेमिनी बोट्स व वाटर स्कूटर्स रफ्तार के लिए जाने जाते हैं। छोटे-छोटे मिशनों के लिए इन्हें इस्तेमाल किया जाता है, जहां तेजी से पहुंचकर मदद या कार्रवाई की जा सके। वाटर स्कूटरों का प्रयोग तटीय इलाकों में स्पोर्ट्स के रूप में भी होता है। वहीं, जेमिनी बोट्स जब रिवर फ्रंट पर रफ्तार भरती हुई नजर आएंगी तो दर्शक उन्हें एकटक देखने को मजबूर हो जाएंगे। नौ सेना की ओर से सेलिंग बोट्स भी लाई जाएंगी। इसे लेकर मंथन चल रहा है।

 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
लड़ाकू हेलीकॉप्टर एलसीएच बढ़ाएंगे शान
हिंदुस्तान एरोनॉटिकल लिमिटेड की ओर से विकसित किए गए एचसीएच यानी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर भी इस लाइव शो का अहम हिस्सा होंगे। यह लड़ाकू हेलीकॉप्टर हैं, जिसकी आवश्यकता पाकिस्तान से हुए युद्ध के दौरान पैदा हुई और आज सेना की ताकत का प्रतीक बन गया है। इसमें अत्याधुनिक कैमरे के साथ-साथ मशीनगन भी लगी होती है, जो दुश्मनों को तबाह करने में मुख्य भूमिका निभाती है।
 
विज्ञापन

5 of 6
चेतक - फोटो : अमर उजाला
चेतक के दिखेंगे जलवे
नौसेना का चेतक हेलीकॉप्टर भी रिवर फ्रंट पर होने वाले प्रदर्शनों में शामिल होगा। लोगों को चेतक की ताकत के जलवे देखने को मिलेंगे। चेतक की खासियत यह है कि हेलीकॉप्टर मल्टीरोल है, जिसकी रफ्तार 185 किमी. प्रति घंटा होती है और इसकी रेंज 500 किलोमीटर तक रहती है। इतना ही नहीं सात सीटों वाला यह हेलीकॉप्टर लगातार तीन घंटे तक उड़ान भर सकता है। लखनऊ के आसमान पर चेतक के जलवे लाजवाब होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कमांडो ट्रेनिंग - फोटो : अमर उजाला
कभी देखी नहीं होगी ऐसी कमांडो ट्रेनिंग
नौसेना के कमांडो गोमती में उतरेंगे। उस अदम्य शौर्य व साहस का परिचय देंगे, जो कठिन परिश्रम व प्रशिक्षण से पैदा किया जाता है। डिफेंस एक्सपो में गोमती नदी में नौसेना के कमांडो अपने प्रशिक्षण व रणकौशल से लोगों को रूबरू कराएंगे। हेलीकॉप्टर के जरिए रस्सी से नीचे पानी में उतरना, फिर पानी से बाहर आकर छिपे हुए दुश्मनों को उनके असल ठिकानों तक पहुंचना, जैसी गतिविधियों का प्रदर्शन करेंगे। शहरी देखेंगे कि नौसेना के इन कमांडों की ट्रेनिंग कितनी मुश्किल व नामुमकिन सी होती है। क्यों इन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक कमांडोज कहा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें